पंडरापथरा में सामुहिक दुष्कर्म… दरिंदगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..घटना के बाद 10 किलोमीटर चलकर घर पहुंची युवती

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर–रतनपुर थाना क्षेत्र से करीब 10 किलोमीटर दूर बारीडीह में आदिवासी नाबालिग से सामुहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की रात की है। नाबालिग साप्ताहिक बाजार गयी थी। लौटते समय मोटरसायकल सवारों ने अपहरण किया। केकती प्लांट के जंगल में सामुहिक बलात्कार कर फरार हो गए। मामले की जानकारी घर लौटने के बाद पीड़िता ने परिजनों को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पांच घंटे के अन्दर धर दबोचा है। फिलहाल युवती का इस समय सिम्स में इलाज चल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   रतनपुर थाना क्षेत्र से मात्र 10 किलोमीटर दूर सामुहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना 24 मई की रात्रि की है। पुलिस जानकारी के अनुसार घटना रतनपुर थाना क्षेत्र से दस किलोमीटर दूर बारीडीह गांव की है। शाम छः बजे नाबालिग साप्ताहिक हाट बाजार गयी थी। लेकिन वह नहीं लौटी। परिजनों ने पहले तो पतासाजी की। इसके बाद घर लौट गए।

                मामले में एडिश्नएल एसपी संजय ध्रुव से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती की मां ने रतनपुर थाना  को बताया कि 24 और 25 मई की देर रात्रि दो बजे घर के दरवाजे पर कुछ गिरने की आवाज आयी। बड़ी बेटी के साथ दरवाजा खोली तो नाबालिग बेटी दरवाजे पर गिरी मिली।

                 मां के साथ पीड़ित नाबालिग ने घटना के बारे में सिलिसिलेवार थाने को बताया कि दुकान बंद होने के बाद घर लौट रही थी। इसी बीच पीछे से मोटरसायकल पर सवार दो लोग आए। मुंह बंद कर केकती प्लांट के जंगल ले गए। दोनों ने वहीं पर बारी बारी से मुंह काला किया। और जंगल में छोड़कर फरार  हो गए। किसी तरह दो बजे रात्रि को घर पहुंची।

                                    नाबालिग की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 376 और 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।  मामले की् उच्च अधिकारियों को दी गयी। जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन में हलचल मच गयी। युवती को सिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद पीड़ित नाबालिग ने बताया कि घटना में केवल दो आरोपी शामिल थे।

                     एडिश्नल एसपी संजय ध्रुव के अनुसार पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई। मात्र पांच घटना के अन्दर  दोनों आरोपियों को कोटा एसडीओपी के निर्देशन में कार्रवाई कर पक़ड़ लिया गया।

                              संजय ध्रुव के अनुसार बलात्कार करने वाले दोनों आरोपियों के नाम सानिल ऊर्फ सुनील यादव पिता धर्मन्द्र यादव और योगेश पोर्ते पिता श्रवण कुमार पोर्ते है। सुनील यादव उम्र 21 साल और योगेश पोर्ते दोनों पंडरापथरा चौकी बेलगहना थाना कोटा के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को खेत में दौड़ाकर पकड़ा गया।

पांच घंटे में पकड़ाए आरोपी

               एडिश्नल एसपी संजय ने बताया कि घटना के मात्र 6 घंटे के अन्दर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। मुलायजा के बाद जानकारी मिली कि घटना 24 मई 8 से दो बजे के बीच हुई है। दोनों आरोपियों को घेरकर पकड़ा गया। रिपोर्ट में तीन आरोपियों का जिक्र है। होश में आने के बाद नाबालिग ने बताया कि दो लोगों ने बलात्कार किया है। पुरी जानकारी के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है।

close