अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पकड़ाया…चोरी का सामान जबलपुर से बरामद..घटना को अंजाम देकर ट्रेन से हो जाते थे फुर्र

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— सूने मकान की रैकी कर मंसूबों को अंजाम देने वाले चोर गिरोह का पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा ने खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि दो शातिर चोरों के अलावा पुलिस ने माल असबाब के साथ सोने सोने चांदी के जेवर खरीदने वाले व्यापारी को भी गिरफ्त में लिया है। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सोने चांदी के जेवर को जबलपुर में बेचा करते थे। पुलिस कप्तान ने जानकारी दी कि जल्द ही शातिर चोरों के अन्य फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा ने रविवार को खुलासा किया कि शहर में चोरी की घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी निगरानी शुदा बदमाश हैं। अभी कुछ महीने पहले ही जेल से निकलने के बाद चोरी की घटना को बिलासपुर में लगातार अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के अन्य साथी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

                      पुलिस कप्तान ने जानकारी दी कि माल मुल्जिम पता साजी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के चलते कई मामलों में दर्ज फरार अरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर संदेहास्पद स्थिति में मिलने वालों से भी पूछताछ हो रही है। एडिश्नल एसपी की अगुवाई में स्थानीय थानों के साथ लगातार माल मुल्जिम पता साजी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को एक ऐसे गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिली..जिनका संबध शहर के तीन थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात में हाथ है। । रेलवे क्षेत्र से संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि जनवरी से अब तक साथियों के साथ मिलकर चोरी की आठ घटनाओं को अंजाम दिया है। अन्य प्रदेशों में दो दर्जन से अधिक स्थानों को भी निशाना बनाया है।

                   पुलिस कप्तान ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों संदिग्धों ने बताया कि जनवरी महीने से लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले मकान की रेकी किया करते हैं। आरोपियों में एक का नाम भोला साहू कोतमा अनूपपुर जिले का रहने वाला है। दूसरा आरोपीलक्की शर्मा मनेंद्रगढ़ का निवासी है।

                 दोनों ने बताया कि जनवरी 2019 में अनूपपुर जेल से छूटे हैं। अपने साथियों के साथ अनूपपुर से ट्रेन के सहारे बिलासपुर और उस्लापर आते है।  कालोनियों में घूम फिरकर रेकी करते थे। मौका पाकर देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देते। इसके बाद ट्रेन से जबलपुर निकल जाते। आरोपियों ने बताया कि लोहे की रॉड से ताला और अलमारी के लॉकर तोड़ा करते हैं। अब तक अपने साथियों के साथ बिलासपुर उस्लापुर क्षेत्र में आठ ठिकानों को निशाना बना चुके है।

                          आरोपियों ने यह भी जानकारी दी कि चोरी के बाद सोने चांदी के जेवरात को जबलपुर में महेंद्र सोनी को बेचा करते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जबलपुर से सुनार महेन्द्र सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 10 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी के आभूषण के अलावा ,मोबाइल,एक एक्टिवा समेत छह लाख रुपए का मशरुका को बरामद किया गया है। आरोपियों के फरार साथियों की तलाश मनेंद्रगढ़, शहडोल, जबलपुर अनूपपुर समेत अन्य शहरों में की जा रही है।

close