ट्रेन से टकराकर महिला की हालत गंभीर…स्टेशन मास्टर से मिली 112 को जानकारी…पीड़ित महिला सिम्स में भर्ती

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 बिलासपुर— दगोरी स्टेशन के पास एक अज्ञात महिला ट्रेन से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गयी। इस बात की जानकारी तात्कालीन समय किसी को नहीं हई। इसी बीच स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर देखा कि महिला गंभीर रूप से घायल है। ट्रेन से टकराने के बाद भी उसकी सांसे चल रही है। आनन फानन में स्टेशन मास्टर ने 112 को जानकारी दी। काल मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंच गयी।
                       स्टेशन मास्टर दगौरी विष्णु प्रसाद साहू को जानकारी मिली कि स्टेशन के पास ही एक महिला ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल लाइन के गिनारे तड़प रही है। मौके पर पहुंचकर स्टेशन मास्टर विष्णु साहू ने देखा की महिला की सांसे चल रही है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। मामले की जानकारी तत्काल 112 को दी।
                          स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन से टकराने के बाद महिला ट्रैक के किनारे ही है। उसके सिर पर गंभीर चोट आयी है। सूचना पर 112 ने तत्काल स्थानीय पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंचकर 112 की टीम ने महिला को एम्बूलेंस में बैठाकर सीएचसी बिल्हा में भर्ती कराया। इसके बाद सीएचसी बिल्हा के डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थित को देखते हुए सिम्स रैफर कर दिया। महिला को 108 की सहायता से सिम्स में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला की स्थित काफी नाजुक है। फिलहाल वह कहां की रहने वाली है और उसका नाम क्या है..जानकारी नहीं मिल सकी है।
TAGGED: , , , ,
close