कलेक्टर ने नई दिल्ली को भेजा प्रस्ताव…बिलासपुर को चाहिए नया केन्द्रीय विद्यालय…सभी जरूरतों को करेंगे पूरा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—कलेक्टर बिलासपुर ने जिले में नया केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने के लिये केन्द्रीय विद्यालय संगठन को प्रस्ताव  भेजा है। कलेक्टर ने अपने प्रस्तावा में बताया है कि बिलासपुर को नए केन्द्रीय केन्द्रीय विद्यालय की जरूरत है। विद्यालय के लिए शहर से लगे ग्राम रमतला में शासकीय भूमि का आबंटन भी कर दिया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   कलेक्टर ने प्रस्ताव में बताया कि केन्द्रीय विद्यालय खोलने पर जिला प्रशासन द्वारा समस्त प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराएगा। जमीन केन्द्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के नाम पर निःशुल्क अथवा न्यूनतम भू-भाटक पर नामांतरित की जायेगी। प्रस्तावित प्लाॅट तक प्रशासन निःशुल्क पहुंच मार्ग की सुविधा देने को तैयार था।

                 प्रस्ताव में कहा गया है कि प्लाॅट तक बिजली और पेयजल पाईप की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। विद्यालय को संचालित करने किराया मुक्त सुरक्षित अस्थाई भवन उपलब्ध कराया जाएगा। 40 छात्रों की कक्षा संचालित करने योग्य कम से कम 10 कक्ष बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी।

                                मालूम हो कि बिलासपुर में लंबे समय से एक और केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग की जा रही है। बिलासपुर में एसईसीएल, एनटीपीसी, भारतीय रेलवे, केन्द्रीय विश्वविद्यालय और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैम्प जैसे केन्द्रीय संस्थानों के अलावा राज्य शासन के लिये अनेक कार्यालय संचालित है। लेकिन सिर्फ एक केन्द्रीय विद्यालय होने की वजह से सभी कर्मचारियों के बच्चों को केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पाता है। एक और केन्द्रीय विद्यालय खुलने से बहुत से छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सकेगा।

close