मोदी कैबिनेट में 20 नए चेहरे,दो महिलाएं भी,देखे सूची

Shri Mi
1 Min Read

नईदिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शपथ लेने वाली मंत्रिपरिषद के कुल 57 मंत्रियों में 20 नये चेहरे हैं।इनमें पांच कैबिनेट स्तर के, एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 14 राज्य स्तर के मंत्री हैं। इन नये चेहरों में दो महिलायें हैं।कुल 24 कैबिनेट मंत्रियों में पांच नये चेहरे हैं, जिनमें सर्वश्री एस जयशंकर, अर्जुन मुंडा, प्रह्लाद जोशी, अरविंद सावंत और रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हैं। डॉ. जयशंकर भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने विदेश सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वह अमेरिका में भारत के राजदूत भी रहे हैं। इस मंत्रिपरिषद में वह एक मात्र गैर-राजनीतिक चेहरा हैं और फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों की कुल संख्या नौ है जिनमें से श्री प्रह्लाद पटेल ही नया चेहरा हैं।मंत्रिपरिषद में शामिल 24 राज्य मंत्रियों में 14 नये चेहरे हैं, जिनमें सर्वश्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सोम प्रकाश, नित्यानंद राय, रतन लाल कटारिया, वी मुरलीधरन, सुरेश चंदसप्पा अंगड़ी, अनुराग ठाकुर, किशन रेड्डी, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद सारंगी, कैलाश चौधरी और संजय शामराव, रेणुका सिंह सरूता एवं देबोश्री चौधरी शामिल हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close