[wds id=”13″]
रायपुर।प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया 1 जून की शाम राजधानी आएंगे।वहीं समीक्षा खत्म होते ही 2 जून की शाम को नियमित विमान से दिल्ली रवाना होंगे। प्रभारी सचिव डॉ अरुण उरांव और चंदन यादव 1 जून को दोपहर राजधानी पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सीएम हाउस जाएंगे। चंदन यादव 3 जून को दिल्ली और अरुण उरांव रांची के लिए रवाना होंगे।लोकसभा चुनाव के परिणामों के मंथन के लिए सत्ता और संगठन जुटेगा। प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया और प्रभारी सचिवों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार दो दिनों तक समीक्षा करेंगे।पहले दिन मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के बाकी सभी विधायकों के साथ मंत्रणा का दौर चलेगा। वहीं दूसरे दिन कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी 11 सीटों के प्रत्याशियों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ मंथन का दौर चलेगा। इस दौरान मंत्रियों और विधायकों से मुख्यमंत्री और प्रभारी सचिव नतीजों पर चर्चा करेंगे। वहीं पदाधिकारियों से भी उनके क्षेत्रों में पिछड़ने की वजह पूछी जाएगी।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर दौरे से लौटते ही लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा शुरू होगी। मंथन के लिए 2 दिनों का समय तय किया गया है। मुख्यमंत्री निवास में 1 जून को मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा कांग्रेस विधायक दल की बैठक तय कर दी गई है।सीएम हाउस में रात 8:00 बजे बैठक बुलाई गई है।वहीं राजीव भवन में 2 जून को प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेश कांग्रेस प्रत्याशी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक रखी गई है।
इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया समेत दोनों प्रभारी सचिव डॉ अरुण उरांव और चंदन यादव होंगे। राजीव भवन की 2 जून को होने वाली बैठक तीन चरणों में होगी।प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक सुबह 11:00 बजे इसके बाद दोपहर 12:00 बजे प्रत्याशियों और दोपहर 2:00 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ चर्चा होगी।