शादी और त्योहार की तैयारी पर आग ने फेरा पानी…सामान जलकर खाक…पार्षद छोटे ने उठाया जोखिम भरा कदम

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

  बिलासपुर–तालापारा रमजानी बाबा मजार के सामने तंग गली में लतीफ खान का घर है। सघन बसाहट वाले इलाके में बसे तलीफ खान के घर में एक साथ  दो तैयारी चल रही थी। तीन दिन बाद ईद और इसके बाद घर में बेटी तरन्नुम की शादी थी। लेकिन आग ने सारे किए कराए पानी फेर दिया। बेटी की शादी के साथ त्योहार को भी आग ने बेनूर बना दिया। बिदाई के लिए इकठ्ठा किए गए सारे सामान जलकर खाक हो गया। लतीफ खान सदमे में हैं। मेहमान भी परे शान हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक सब ठीक चल रहा था। इसी बीच तालापारा क्षेत्र के रमजानी बाबा मजार के सामने रहने वाले लतीफ खान के आशियाने में आग लग गयी। देखते देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय पार्षद शेख नजरूद्दीन ऊर्फ छोटे खान की दिलेरी ने आग को दावानल होने से बचा लिया।

             लोगों ने बताया कि लतीफ खान इन दिनों ज्यादा व्यस्त थे। तीन दिन बाद ईद का त्योहार था। उसके कुछ दिनों बाद बेटी तरन्नुम की शादी होने वाली थी। लतीफ खान त्योहार के बेटी की हाथ पीले करने की तैयारी भी कर रहे थे। घर में धीरे धीरे मेहमानों का जमावड़ा भी हो रहा था। कुछ मेहमान अभी दो एक दिन में आने वाले थे। कुल मिलाकर घर में दोपहर तक अच्छी चहल पहल और रौनक थी। लेकिन आगजनी की घटना ने लतीफ खान को अन्दर तक हिला दिया।

                        जानकारी के अनुसार लतीफ खान के रसोई घर में खाना बन रहा था। इसी दौरान सिलेन्डर से कब गैस का रिसाव हुआ किसी को जानकारी नहीं हुई। देखते ही देखते सिलेन्डर में आग पकड़ लिया। आग इतनी तेजी से अनियन्त्रित हुई  घर को पकड़ लिया। आग ने भीषण रूप लेकर घर के एक एक सामान को चपेट में ले लिया। त्योहार के साथ बेट की विदाई के लिए एकत्रित सामानों को खाक कर दिया। आग लगने के बाद घर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच किसी ने स्थानीय पार्षद शेख नजरूद्दीन ऊर्फ छोटे को जानकारी दी। कुछ ने दमकल की टीम को भी जानकारी दी।

स्थानीय पार्षद ने खुद को जोखिम में डाला…

         खबर मिलते ही शेख नजरूद्दीन ने सबसे पहले दमकल की टीम को जानकारी दी। साथ ही अपने साथियों के साथ घटना स्थल पर भी पहुंच गए। इसके पहले दमकल की टीम पहुंचती..स्थानीय पार्षद ने धू-धू कर जलते घऱ अन्दर घुसकर देखा कि सिलेन्डर से लगातार गैस का रिसाव हो रहा है। शेख नजरूद्दीन ने दिलेरी दिखाते हुए जलते सिलेन्डर को घसीटकर घर से बाहर निकाला। सड़क किसाने लोगों के घर से निकलक ने वाली नाली में सिलेन्डर को फेंक दिया। यह जानते हुए भी सिलेन्डर घसीटते समय जान का खतरा है। लेकिन छोटे खान ने रिस्क लिया। और किसी तरह आग के स्रोत पर काबू गया।

आधे घन्टे में आग काबू

                      मौके पर दमकल की टीम भी पहुंच गयी सघन क्षेत्र होने के कारण आग का प्रभाव बढ़ता जा रहा था। आस पास के लोग भी परेशान थे। आग कहीं अन्य घरों को चपेट में ना ले ले। लेकिन स्थानीय पार्षद और दमकल की टीम ने आग को घटना के बाद एक घण्टे के अन्दर काबू पा लिया। दमकल की टीम ने मात्र आधे घण्टे के अन्दर आग को शान्त किया। इसके बाद आस पास के लोगों की जान में जान आयी।

                              बहरहाल आगजनी की घटना से लतीफ खान की पूरी गृहस्थी चौपट हो गयी है। बेटी की शादी की तैयारी के लिए एकत्रित सभी सामान जलकर खाक हो गया है। ईद भी बेनूर हो गयी है। छोटे पार्षद ने बताया कि हम मिलकर ना केवल त्योहार मनाएंगे बल्कि बेटी की शादी भी धूम धाम से करेंगे। सबके सहयोग से आग को नियंत्रित कर लिया गया है।

Share This Article
close