Chhattisgarh : अब निगम – मंडल में विधायक को नहीं…… कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा के बाद कांग्रेस का फैसला

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ कांग्रेस(Chhattisgarh Congress)ने रविवार को बड़ा फैसला लिया है। अब किसी भी प्रत्याशी या विधायक को निगम- मंडल नहीं मिलेगा। अब मंत्री या विधायक की जगह आम कार्यकर्ताओं को निगम – मंडल दिया जाएगा। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया(PL Punia) ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि रविवार को राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा की गई।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

टीएस सिंह देव (TS Singh deo) ने कहा कि हम शहरी क्षेत्रों में प्रचार – प्रसार करने में सफल नहीं हो सके। उन्होंने आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों को भ्रम में डालने में सफल रहा और उसे चुनाव में फायदा हुआ।कांग्रेस विधायक दल की बैठक के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारियों और फिर जिलाध्यक्षों की भी बैठक कांग्रेस ने ली और हार की वजह की तलाश की। हालांकि आम कार्यकर्ताओं और नेताओं को जो निगम मंडलों में जिम्मेदारी देने की बात की जा रही है, जाहिर है, इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह बढ़ेगा।

हार पर समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है कि, रोज एक मंत्री प्रदेश कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं की बात सुनेगा। सोमवार से शनिवार तक रोटेशन में एक मंत्री प्रदेश कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं की बात सुनेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close