छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने किया राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने का निवेदन, कार्यकारिणी में प्रस्ताव पारित

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षो ने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और युवा कांग्रेस प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी की उपस्थिति में राहुल गांधी जी से इस्तीफा वापस लेने का निवेदन करते हुए प्रस्ताव पारित किया साथ ही अनुरोध किया की राहुल गांधी इस देश की आवाज़ बनकर जनता के हक की लड़ाई का नेतृत्व करे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस सम्बंध में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी जी ने कांग्रेस की सर्वधर्म समभाव, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की लड़ाई का कुशल नेतृत्व किया। हम छग के सभी युवा कांग्रेसी राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करते देश हित मे सदैव लड़ते रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने बताया कि आज बैठक में राष्ट्रीय सचिव दीपक मिश्रा ने प्रस्ताव को युवा साथियो के बीच पढा जिसे उपाध्यक्ष चकेश्वर गढ़पाले और सजमान बाघ ने समर्थन दिया और सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने हाथ उठा कर अपना समर्थन प्रदान किया।

सुबोध हरितवाल ने बताया कि युवा कांग्रेस ने यह प्रस्ताव रखा कि देश और कांग्रेस के समक्ष चुनोंतियों को देखते हुये राहुल जी का नेतृत्व सिर्फ कांग्रेस ही नही देश के लिए भी आवश्यक है। देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक संस्थायें और संविधान की रक्षा के साथ साथ सामाजिक सद्भाव और देश के लिए हम सब कांग्रेसजन राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरी शक्ति के साथ लड़ने के लिए संकल्पित है।

आज बैठक में शैलेश नितिन त्रिवेदी, राष्ट्रीय सचिव दीपक मिश्रा , उपाध्यक्ष द्वय चकेश्वर गढ़पाले, सजमान बाघ, संजीव शुक्ला, सुबोध हरितवाल, मिलिंद गौतम, लक्ष्मी नाथ साहू, आकाशदीप शर्मा, विधि नामदेव, लोकेश वशिष्ठ, विक्रांत शिर्के, निखिल खिचरिया, आशीष द्विवेदी, स्वप्निल मिश्रा, सनी अग्रवाल, अखिलेश जोशी, शशिकान्त साहू, शंकर बघेल, योगेश तिवारी, पंकज सिंह, मनोज गोपाल, भास्कर दुबे, सौरभ पवार, लक्ष्य साहू समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close