पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा…आज भी कई बीमारियां अबूझ…स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वस्थ्य दिनचर्या की जरूरत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपु्र—प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य  दीमाग का निवास होता है। निरोगी रहकर ही हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। लोगों के लिए भी कुछ बेहतर कर सकते हैं। यह बातें प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शिव टाकीज चौक स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यशाला के दौरान कही। अमर ने कहा…हमारी दिनचर्या में रोज नयी बीमारियां शामिल हो रही है। इनसे केवल जागरूक रहकर ही बचा जा सकता है।
                       शिव टाकीज चौक स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में अथर्व वेलफेयर सोसायटी ने प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का शुभारम्भ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने किया। अमर अग्रवाल ने कहा कि आज विश्व में अनेक बीमारियां जन्म ले रही है। कई बीमारियां ऐसी भी हैं जिनका ईलाज भी संभव नही है। स्वाईन फ्लू, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि कुछ ऐसी बिमारी है जिसका सम्बन्ध वायरस से होता है। चपेट में आने वाले व्यक्ति के जीवन पर बन आती है। बड़े-बड़े डॉक्टर वैज्ञानिक इन बीमारियों को लेकर लगातार रिसर्च कर कर रहे हैं। आज भी कारगर मेडिसीन नहीं है। खतरनाक बिमारियों की चपेट में आने वाले व्यक्ति की जान जाने..अनजाने में जोखिम में रहता है। इसकी मूल वजह हम लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नही हैं।
                      अग्रवाल ने कहा कि आज देश दुनिया में अनेक चिकित्सा पद्धति काम कर रही है। आयुर्वेद, एलोपेथ, युनानी कई प्रकार की पद्धति विकसित हुई है। सबसे पुरानी पद्धति आयुर्वेद है। सागर मंथन में एक तरफ देवतागण दुसरी तरफ राक्षसगण थे। मंथन में धंनवतरी प्रकट हुए । धन्वन्तरी की आयुर्वेद पद्धिति से लोगों का सालों साल इलाज होता रहा है। समय और युग बदला अनेक प्रकार की चिकित्सा पद्धति सामने आयीं। लेकिन आज भी कुछ ऐसी बिमारियां है जिसका ईलाज नई पद्धति से संभव नही है ।
                अमर ने बताया कि निरोगी रहने के लिए जीवनचर्या को स्वस्थ रखने की जरूरत है। आज खान पान रहन सहन सब कुछ बदल चुका है। एक उम्र के बाद शरीर का जॉच कराना जरूरी होता है। डॉक्टरों के सम्पर्क में रहने की जरूरत होती है। अमर अग्रवाल ने इस दौरान अथर्व वेलफेयर सोसायटी के सभी कार्यकर्ताओं और  पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों का प्रसास एक दिन इतिहास बनेगा।
                  कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि और रूद्र सेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होने अथर्व वेलफेयर सोसायटी के प्रयास और कार्यों की जमकर तारीफ की। सोसायटी पदाधिकारी संजय वर्मा ने संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हमारी संस्था देश के अनेक राज्यों में काम कर रही है। केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुष योजना के तहत् स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जन जागरण अभियान चलाकर गंभीर बिमारी जैसे डेंगु, चिकनगुनिया, स्वाईन फ्लू, मलेरिया आदि से बचने के उपाय साथ-साथ दवाईयों का वितरण घर-घर जाकर निःशुल्क को कहा गया है।
close