बड़ा हादसाः पिकअप पलटने से 11 लोग घायल…कुरदर की घटना..2 लोगों की हालत गंभीर..सिम्स में चल रहा इलाज

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर– कोटा के दूरस्थ आदिवासी गांव कुरदर के पास मोड़ पर पिकअप पलटने से कई दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंंभीर बतायी जा रही है। घटना के बाद सभी को आनन फानन में 108,112 और स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल सिम्स में लाया गया। घटना करीब दोपहर 12 बजे के आस पास की है। अनियंत्रित्र पिकअप पलट गया। पिकअप में सवार सभी लोग कुरदर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां दशगात्र में शिरकत करने जा रहे थे। फिलहाल सभी का इलाज इस समय सिम्स में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दो की हालत गंभीर है। लेकिन सभी लोग खतरे बाहर हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              कोटा ब्लाक के कुरदर गांव में पिकअप पलटने से बड़ा हादसा सामने आया है। पिकअप में दर्जन भर से अधिक लोग सवार थे। सभी लोग अपने लोरमी से कुरदर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां दशगात्र में शिरकत करने जा रहे थे। लेकिन दर्जन भर से अधिक लोगों से भरा पिकअप कुरदर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों की चीख पुकार सुनने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। तत्काल घटना की जानकारी 108 और 112 को दी गयी। करीब आधे घंटे के अन्दर सहायता करने गा़ड़ियां पहुंच गयी।

                         प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 और 112 की सहायता से सभी घायलों को सिम्स लाकर करीब ढाई बजे भर्ती कराया गया। घायलों के परिजनों ने बताया कि हम लोग लोरमी के रहने वाले हैं।

                                 घायलों के परिजनों में एक अनिता खटोला ने बताया कि हादसे उसका भाई और भाभी को चोट पहुंची है। अनिता ने जानकारी दी कि हम लोग लोरमी के रवेली सेमरापारा के रहने वाले हैं। कुरदर में रिश्तेदार कृपा मरावी की मां कुछ दिनों पहले खत्म हो गयी है। परिवार के सभी सदस्य दशगात्र में शामिल होने कुरदर जा रहे थे। लेकिन गांव पहुंंचने से पहले ही मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। सवार 11 से अधिक लोगों को चोट पहुंची है। जिसमें दो लोगों को गंभीर चोट पहुंची है।

                           डिप्टी एमएस आरती पाण्डेय ने बताया कि सभी लोगों का इलाज चल रहा है। सबकी हालत सामान्य है। किसी को जानलेवा चोट नहीं पहुंची है। जल्द ही उपचार के बाद लोगों को ठीक कर छुट्टी दी जाएगी।

         सिम्स प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल 11 लोगों का इलाज किया जा रहा है। इसमें 9 महिलाएं भी शामिल है। सभी का नाम इस प्रकार है। कौशल्या पत्नि शोभाराम 45 साल निवासी तखतपुर, जलेश्वरी पत्नि राजू 30 साल निवासी मुंगेली,जहोहर पिता शारदेलु 42 साल निवासी मुंगेली, शिव कुमारी पत्नि कुमार 40 साल तखतपुर, लता बाई पत्नि श्याम 30 साल मुंगेली, दुखमत पत्नि शारदा जगत उम्र 35 साल निवासी तखतपुर, सविता जगत उम्र 60 साल लोरमी, जगत गोंड पिता चमरा गोंड़ उम्र 49 लोरमी, विवमला पत्नि विशाल 35 साल लोरमी और खेल कुमार पिता अन्जोरी उम्र 65 साल लोरमी के रहने वाले हैं।

close