जिला पंचायत के दो कर्मचारी लौटे मूल विभाग…सीईओ को मिला मंत्रालय का निर्देश…तत्काल कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश पर जिला पंचायत में संलग्न दो कर्मचारियों को उनके मूल पद पर जाने का आदेश दिया है। मंत्रालय के पत्र में बताया गया कि शिकायत के बाद कदम उठाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   जिला पंचायत सीईओ ने मंत्रालय से पत्र मिलने के बाद दोनों कर्मचारियों को उनके मूल पद पर जाने का आदेश दिया है। सीईओ ने आदेश जारी कर आनन्द पाण्डेय को मूल स्थान शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बालक सरकण्डा में गणित व्याख्यता पद पर जाने को कहा है। इसी तरह लेखापाल शिक्षा कार्यालय मरवाही वीरेन्द्र कुमार देवांंगन का संलग्न खत्म कर मूल स्थान में ज्वाइन करने को कहा है। द

                         मंत्रालय ने दोनों कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना संस्था में कार्यमुक्त करने हुए रिपोर्ट तत्काल भेजने को कहा है।

close