रात्रि गश्त में निकले नए पुलिस कप्तान…पाइंट पर पहुंचकर लिया जायजा…बेसिक पुलिसिंग के बताए गुर

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर— पदभार लेते ही पुलिस कप्तान सक्रिय हो गए हैं। जगह जगह कार्रवाई के बाद अपराधियों के कान खड़े और थाना प्रभारी चौकन्ने हो गए हैं। नए पुलिस कप्तान के तौर तरीकों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। कमोबेश पुलिस कप्तान भी यहां की हवा को परखने की कोशिश कर रहे हैं। बहरहाल नए पुलिस कप्तान की कार्यप्रणाली को लेकर लोंनों में जमकर चर्चा है। जैसा की  हमेशा होता है।  इसी क्रम में बीती रात नए पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल रात्रि गश्त कर जवानों का हौसला बढ़ाया है। गश्त पाइंट पहुंंचकर तैनात जवानों से वस्तुस्थिति का जायजा लिया है।
                           नव नियुक्त पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बीती रात पुलिस व्यवस्था की जमीनी जानकारी लेने रात्रि गश्त निकले। जगह जगह पुलिस गश्त पाइंट पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्रशांत अग्रवाल ने गश्त पाइंट पर तैनात जवानों का हौसला भी बढ़ाया । बताते चलें कि नए पुलिस कप्तान के आने के बाद पुलिस महकमे में उनकी कार्यप्रणाली को लेकर जमकर चर्चा है। नव नियुक्त एसपी के अकेले रात्रि रात्रि गश्त को लेकर थानेदारों में हड़कम्प है।
              बीती रात प्रशांत अग्रवाल करबी 12.30 बजे सरप्राइज निरीक्षण करने रेलवे स्टेशन स्थित बुधवारी बाजार पहुंचे। सदर बाजार सकरी सरकंडा सिविल लाइंस क्षेत्रों में पहुचकर पेट्रोलिंग और गश्त पॉइंट का जायजा लिा। मौके पर तैनाता जवानों से रूबरू होकर पुलिस कप्तान ने जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा अधिकारियों से गश्त के सम्बंध में जानकारी मांगी। जवानों से इस दौरान होने वाली तकलीफ बेहतर पुलिसिंग को लेकर विचार भी लिए।
close