युवा बुनियाद तैयार करते हैं वजुर्ग–अमर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

12/2/2001 8:33 PMबिलासपुर—अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस अवसर पर बिलासपुर में भी वृद्धजनों के सम्मान में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गये। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में बुजुर्गों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजत किया गया। नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल,सांसद लखनलाल साहू के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे। समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का उदघाटन करने पहुंचे मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है। जहां युवा और बुजुर्गों की बहुतायात संख्या है। युवा जोश के प्रतीक हैं तो वृद्ध पथ से भटके युवाओं को होश में लाने के लिए मार्गदर्शन देते हैं। यही वजह है कि भारत को आज नये उभरते शक्ति के रूप में पूरी दुनिया देख रही है। इस अवसर पर वृद्धजनों को शाल,श्रीफल के सम्मानित भी किया गया।

                                 कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए अमर ने कहा कि अनुभव और शक्ति का ऐसा तालमेत आज विश्व के किसी देश के पास नहीं है। इसलिए लोग भारत को आने वाले समय में विश्व का नेतृत्व करने वाले देश के रूप में देख रहे हैं। अमर ने कहा कि बदलते समय के साथ भारतीय युवा मेधा ने अपनी शक्ति का परिचय देश दुनिया को दिया है। जिसका लोहा आज विश्व के सभी देश लोग मानते हैं। सच्चाई यह है कि इस शक्ति और मेधा के पीछ अनुभवी वुजुर्गों और वरिष्ठों का हाथ है। मंत्री ने कहा कि इस जुगुल बंदी ने देश को विकास की ओर ले जाने में बहुत योगदान दिया है।

                                             अमर अग्रवाल ने कहा कि जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता वहां सुख समृद्धि का वास भी नहीं होता है। हमारे पौराणिक ग्रंथों में बुजुर्गों को बहुत सम्मान की नजर से देखा जाता है। इन्ही बुजुर्गों ने अपने श्रम साध्य से आज भारत को विश्व गुरू के रास्ता दिया है। उन्होंने कहा कि जिस घर में बुजुर्ग नहीं होता। वहां अनुभव की कमी महसूस की जाती है। जहां अनुभव की कमी होती है वहां युवा विखराव के रास्ते पर चल पड़ता है। इससे सीधा नुकसान परिवार ही नहीं बल्कि बल्कि देश और समाज को भी होता है। अमर ने कहा विकास में वरिष्ठजनों का आशीर्वाद जब तक हासिल नहीं होता । तब तक हर सफलता अधूरी है।

close