सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पड़ा भारी..निर्देश के बाद भी बाज नहीं आए हुड़दंगी…67 के खिलाफ हुई कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सरेआम शराब पीने वालों की खैर नहीं। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने एक फरमान जारी कर शराबियों को चेतावनी दी थी कि 14 जून को पूरे जिले में आम स्थान पर शराब पीने वालों और हुड़दंगिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
                            पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान ने बिलासपुर प्रशासन को सख्त निर्देश दिए थे।  14 जून को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के विभिन्न आम स्थानों पर शराब पीने के साथ हुड़दंग करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।
           पुलिस कप्तान ने  थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के अलावा हुड़दंगियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के की धारा के तहत कार्रवाई  करने को कहा था। ओपी शर्मा ने बताया कि आदेश के बाद थाना प्रभारियों ने मुहिम चलाते हुए आदेश की खिलाफत करते पाए गए कुल 66  प्रकरण में  67  व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
              गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। भविष्य य में भी  जिले में इस प्रकार के छोटे और सामान्य नज़र आने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की हरकतों से आम जनता विशेषकर बच्चों और महिलाओं पर  नकारात्मक प्रभावा पड़ता है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर समय समय पर इस प्रकार की कार्रवाई असामाजिक तत्वों के खिलाफ जारी रहेगी।
TAGGED: , , ,
close