भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्यवाही,कृषि विभाग के दो उप संचालक सस्पेंड , कृषि यंत्रों के वितरण में की थी गड़बड़ी

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।बिलासपुर कृषि उपसंचालक आरजी अहिरवार और कांकेर कृषि उपसंचालक चिरंजीव सरकार को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। दोनों अधिकारियों को कृषि यंत्रों के वितरण में की गई अनियमितताओं एवं अनुदान राशि के दुरुपयोग करने के मामले में निलंबित किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

पत्र में उल्लेख है कि निलंबन काल मे इन अधिकारियों का मुख्यालय संचालनालय कृषि,अटल नगर,रायपुर निर्धारित किया जाता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close