60 लाख से अधिक की ठगी का आरोपी गिरफ्तार….मेेडिकल कालेज में प्रवेश का दिया था झांसा…ठग पति के साथ पत्नी भी गयी जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— जिला पुलिस ने मेडिकल में प्रवेश दिलाने के नाम पर साठ लाख से अधिक की ठगी करने के आरोप में पति पत्नी को नागपुर से  गिरफ्तार किया है। आनलाइन ठगी के मुख्य आरोपी का नाम परिमल चन्द्रशेखर  कोट पल्लीवार है। आरोपी नागपुर से ओस्वी कन्सल्टेन्सी विदर्भ काम्पलेक्स से जालसाजी का धंधा पत्नी के साथ चला रहा था। पुलिस ने कार्रवाई परसदा निवासी की शिकायत पर की है। हिरासत के दौरान बिलासपुर पुलिस को फर्जी दस्तावेज.चेक लैपटाप और सोने चांदी की सामाग्रियां मिली है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 बिलासागुड़ी में खुलासा करते हुए एडिश्नल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि परसदा स्थित आजाद चौक निवासी ने थाना पहुंचकर आनलाइन ठगी का शिकार होना बताया। आन लाइन ठगी का शिकाकर पंकज कौशिक पिता कृष्ण कुमार कौशिक ने बताया कि वह आजाद चौक वार्ड क्रमांंक 5 परसदा का रहने वाला हूं। पीजी निट 2018 का परिणाम आने के बाद डर्मेटोलाजी डीडीवीएल संकाय में प्रवेश लेने के लिए ओस्वी कन्सल्टेंसी से सम्पर्क किया।

                    कंसल्टेंसी संचालन नागपुर विदर्भ काम्पलेक्स से किया जाता है। संचालक परिमल चन्द्रशेखर के खाते में बताए अनुसार 6018000 हजार आरटीजीएस के माध्यम से प्रवेश के लिए दिए। लेकिन डर्मेटोलाजी में प्रवेश नहीं दिलाया। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर ओस्वी कंसल्टेंसी के संचालक चन्द्रशेखर के खिलाफ धारा 420 और 34 का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान के आदेश पर एक टीम नागपुर के लिए रवाना किया गया।

                            एडिश्नल एसपी ने बताया कि पुलिस ने नागपुर पहुंचकर बताए गए ठिकाने और परिमल के घर में दबिश दी। पति और पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। परिमल ने बताया कि प्रार्थी से पुणे स्थित डॉ.डीवाय पाटिल मेडिकल कालेज में प्रवेश दिलाने आरटीजीएस से 5018000 रूपए खाते में प्राप्त किया। प्रवेश नहीं मिलने पर प्रार्थी को 32 लाख रूपए वापस भी कर दिए। बाकी रूपयों से सोने चांदी के जेवर,वर्तन खरीदा। इसके अलावा उधारी भी चुकाया।

              संजय ध्रुव ने बताया कि आरोपी के कार्यालय स्थित टेबल के दराज से कुछ रूपए बरामद किये गए। लैपटाप,एक प्रिंटर, विभिन्न बैंको के पासबुक, 20- 20 लाख रूपए के चेक समझौता नामा को जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चांदी की थाली प्लेट,कटोरी,लोटा गिलास,सोने के जेवर कब्जे में लिया गया। इसके अलावा चन्द्रशेखर के पास से तमाम आधार कार्ड,पैन कार्ड समेत कई दस्तावेजों को भी बरामद किया गया। पति पत्नी को गिरफ्तार कर मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को दी गयी गयी है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

close