निगम के दैनिक वेतन भोगियों ने खोला मोर्चा…कहा..घर चलाना मुश्किल…समय पर दिया जाए वेतन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने निगम आयुक्त से ळिखित में शिकायत कर समय पर वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाया है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने निगम प्रशासन को बताया कि महीनों वेतन नहीं मिलने से घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। छोटे वेतन का कर्मचारी होने के कारण परिवार का गुजारा परेशानियों के बीच होता है। कई बार गुहार के बाद भी समय पर वेतन नहीं दिया जाता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           दैनिक वेतन भोगियों ने निगम प्रशासन को बताया कि निगम के नियमित वेतन कर्मचारियों की तरह उन्हें भी समय पर वेतन दिया जाए।  ऐसा कई बार हुआ है कि 6 महीने से अधिक समय गुजरने के बाद वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। नियमित कर्मचारियों की तरह दैनिक वेतन भोगियों का भी परिवार है। वेतन पर ही परिवार का गुजारा होता है।

                         शिकायत कर्ताओं ने यह भी जानकारी दी कि परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्हें भी नियमित वेतन कर्मचारियों की तरह समय पर वेतन दिया जाए। जिससे परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी हो सके। क्योंकि पेट पालने के लिए बाजार में ऊधारी लेकर बार बार अपमानित होना पड़ता है। हालात ऐसी भी होते हैं कि सेठ साहूकार समय पर ऊधारी नहीं चुकाने पर राशन पानी भी देने से इंकार कर देते हैं।

                           दैनिक वेतन भोगियों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम लोग धरना प्रदर्शन भी करेंगे।

close