प्रतिनिधिमंडल की पुलिस कप्तान से मुलाकात…प्रदेश प्रवक्ता का सवाल..आखिर कब करेंगे हमालवारों को गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कांग्रेसियों ने नगर निगम अभियंता पंकज पंचायती के ऊपर जानलेवा हमला की निंदा करते हुैं। आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर चिंता जाहिर की है। महामंत्री अटल के निर्देश पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने पार्षद दलों के साथ मिलकर पुलिस कप्तान से शिकायत की। कांग्रेसियों ने पुलिस कप्तान से कहा कि 24 घण्टे बाद भी हमलावर खोज खबर नहीं हो सकी है। मामले को लेकर शहर में आक्रोश है।
                      प्रदेश कांग्र्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय की अगुवआी में कांग्रेस पार्षद दल का प्रतिनिधिमण्डल जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मिलकर अपनी नाराजगी जतायी है। कांग्रेसियों ने पुलिस कप्तान को पंचायती के हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान पुलिस कप्तान से अब तक की गयी कार्रवाई की जानकारी भी मांगी।
                कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि मार्निंग वाॅक के दौोरान पचायती के साथ जो कुछ भी हुआ…शहर सकते में है। जब बिलासपुर में अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम जन सरकार से क्या उम्मीद करेंगी। बिलासपुर में ऐसी घटनाॅए अब तक नहीं सुनी गयी। पुलिस को गंभीरतापूर्वक अपराधियों को पकडना होगा। जनता को विश्वास दिलाना होगा कि ऐसी स्थिति किसी भी उत्पन्न ना हो। विकास कार्यो में लगे अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कांंग्रेसियों को घटना के बाद उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। अपराधी जल्द ही पकडे जायेगे। हम जनता को आश्वासन देते हैं कि पुलिस के साथ जनभागीदारी निभाते हुए जानकारी दे सकते हैं। ऐसा कर जनता पुलिस की मदद करेगी।
                      प्रतिनिधिमण्डल में अजय श्रीवास्तव, शेख नजरूद्दीन, तैय्यब हुसैन, मुकीम कुरैशी, निर्मल मानिकपुरी, जावेद मेमन, अमित दुबे, संतोश गर्ग, दिलिप कक्कड, शेरू अनस खोखर, शामिल हुए।
रालहुल गांधी का मनाया जन्मदिन
              कांग्रेस भवन में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी 1 पार्षद दल और युवा ब्रिगेड ने केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। ब्लाॅक अध्यक्ष और पार्षद तैय्यब हुसैन के कहा कि राहुल गांधी युवाओ और धर्म निरपेक्ष ताकतों की उम्मीद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उन्होने संगठन को बूथ स्तर तक पहुॅचाया। किसानों की लडाई लड़ी है। गरीब मजदूरो, मध्यम वर्गीय परिवार की माॅगों को कांग्रेस के घोषणा पत्र में स्थान देकर  सम्मानित किया है। हम सब आज उनके षतायु होने की कामना करते है।
close