आगंनबाड़ी खुलने का समय सुबह 7 से 10 बजे तक,राज्य शासन ने 30 जून तक बढ़ाई तिथि

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर,निरस्त,मंत्रालय,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग,मनोनयन ,नगरीय निकायों,नामांकित पार्षदों,रायपुर।राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए आगंनबाड़ी खुलने और बंद होने के समय में आंशिक संशोधन करते हुए 30 जून तक बढा दी है। अब 30 जून तक आगंनबाड़ी सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी। विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना को पत्र के माध्यम से आगंनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के समय मे स्थानीय आवश्यकता को देखते हुए परिवर्तन करने के निर्देश दिए गए है। 30 जून के पश्चात आगंनबाड़ी का संचालन पूर्वानुसार प्रातः 9.30 बजे से 3.30 बजे तक होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

समय परिवर्तन की सूचना आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा 5 अप्रैल से 15 जून 2019 तक आगंनगाड़ी केन्द्र खोलने का समय प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक नियत किया गया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close