दो गांजा तस्कर गिरफ्तार…हथियार लहराते पकड़ाया आरोपी..भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ पकड़ाया मौत का सौदागर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने तीन अलग अलग कार्रवाई में 6 आरोपियों को धर दबोचा है। मामला अलग अलग थानों का है। दो आरोपियों को हथियार रखने और चार लोगों को नशे के कारोबार करते पकड़ा गया है। सभी आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबधित थाने के हवाले कर दिया गया है।
गांजा तस्करों पर कार्रवाई
                 पुलिेस प्रशासन से हासिल जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर गांजा तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करी का पहला आरोपी तिफरा स्थित सीएसईबी कार्यालय के सामने पकड़ा गया है। आरोपी का नाम संजय गेंदले पिता दूजराम गेंदले है। संजय इन्द्रपुरी तिफरा का रहने वाला है। आरोपी के पास तीन किलो गांजा और 18 हजार रूपए नगद बरामद किया गया है।
                      गांजा तस्करी करते दूसरा आरोपी नया बस स्टैण्ड में पकड़ाया है। आरोपी का नाम जगदीश साहू पिता नारायण साहू उम्र 52 साल है। पुलिस को जगदीश के कब्जे से 2 किलो गांजा के साथ 12 हजार रूपए नगद मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर सिरगिट्टी थाना के हवाले किया गया है।
तलवार लहराते पक़ड़ाया
     सिविल लाइन पेट्रोलिंग पार्टी को मुखबिर सूचना मिली कि कमल साहनी नामक व्यक्ति सरेआम तलवाूर लेकर घूम रहा है। लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पेट्रोलिंग पार्टी ने जरहाभाठा मिनीबस्ती बेदू गैरेज के पास घेराबन्दी कर आरोपी धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 का मामला दर्ज किया गया है।
पकड़ाया नशे का सौदागर
 पुलिस ने सघन कार्रवाई करते हुए नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े दोनों आरोपियों का नाम करन टण्डन पिता कमल टण्डन और संजय बांधे पिता सुखीराम बांदे उम्र 20 साल निवासी निवासी मिनी बस्ती है।
           मुखबिर से सिविल लाइन पुलिस को जानकारी मिली कि दो व्यक्ति मोटरसायकल से नशे में प्रयोग होने वाले इंजेक्शन को बेचने के फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंझवापारा जरहाभाठा में घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन रेक्सोजेनिक और एविल बरामद किया है।
               पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों के पास से कुल मिलाकर 150 नग नशीली इंजेक्शन रेक्सोजेनिक और 170 से अधिक एविल की दवाईयों को बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
close