मंत्री से मिला लिपिक कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल…याद दिलाया सीएम का वादा…कहा…लिपिकों मिलना चाहिए न्याय

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—लिपिक संघ ने राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन मंत्री जय सिंह अग्रवाल को छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर अपना मांग पत्र दिया। लिपिकों ने मंत्री को लिखित में बताया कि लिपिकों का वेतनमान सुधार ,  महगाई भत्ते समेत लिपिक हित में कदम उठाए जाना जरूरी है। जबकि हम लोगों ने अपनी मांग को लेकर कई बार संघर्ष किया। लेकिन आश्वासन के अलावा लिपिकों को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।
              छत्तीसग़ढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अगुवाई में लिपिकों का प्रतिनिधिनमंडल छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर मांग पत्र दिया है। नगर प्रवास पर बिलासपुर पहुचे राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन मंत्री जय सिंह अग्रवाल से मुलाकात कर लिपिक नेताओं ने अपनी मांगो को विस्तार के साथ पेश किया।
                   संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की लिपिक वेतनमान सुधार की मांग को लेकर 26 दिनो के आन्दोलन किया गया। आंदोलन को बलाता तरीके से धोखाधड़ी कर कुचला गया। कमेटी से हुऐ समझौते का पालन अभी तक नही किया गया है। 17फरवरी को बिलासपुर मे आयोजित लिपिक महासम्मेलन के मंच पर प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने लिपिक वेतन विसंगति दूर करने का एलान किया था। आज उसी सन्दर्भ मे राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ज़ी को ज्ञापन दिया गया है।
               लिपिक वर्ग कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि लिपिकों की वेतन विसंगति दूर किया जाना जरूरी है। मंत्री से मिलकर प्रदेश के कर्मचारियो को महगाई भत्ते , गृह भाड़ा भत्ते पुनरीक्षण  का आदेश जारी कराने का निवेदन किया गया है। राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने सभी  मुद्दों पर मुख्य मंत्री से चर्चा कर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।
                   मंत्री से मुलाकात के दौरान लिपिक संघ की तरफ से प्रतिनिधिमंडल में पदाधिकारियों समेत लासपुर जिलाध्यक्ष सुनील यादव के साथ संघ के पदाधिकारी शामिल थे।
close