CM भूपेश बघेल को ओलम्पिक संघ अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव,कई खेल संघो ने जताई सहमति

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास परिसर में प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्य और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरु चरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ का अध्यक्ष पद स्वीकार करने का आग्रह किया और इस सम्बन्ध में प्रस्ताव रखा , जिस पर सभी खेल संघों के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति प्रकट की।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया और खेल संघों की विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल ने आगामी राष्ट्रीय खेलों के आयोजन और राजधानी में साउथ एशियन अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग तलवारबाजी प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों पर भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के ज्ञापन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।मुलाकात के दौरान डॉ ए फरिश्ता , ओलंपियन राजेंद्र प्रसाद सहित सर्वश्री गजराज पगारिया, अरुण सिंघानिया, बशीर अहमद खान, आरिफ शेख ,गोपाल खंडेलवाल, सहीराम जाखड़ , मोहम्मद अकरम खान, डॉ विष्णु श्रीवास्तव, डॉ आलोक दुबे, अभिजीत मिश्रा ,शरद शुक्ला, कमलजीत अरोरा, गोविंद मुदलियार, अशोक चौधरी, विनय ,राजीव जैन , जी पी तिवारी ,समीर खान ,डॉ जी डी गांधी ,एसआर सोनी ,अब्दुल रहीम, संतोष देवांगन, आरके श्रीवास्तव, विजय अग्रवाल, अयाज अहमद खान, अखिल धगत, संजय मिश्र, फिरोज अंसारी और राजेश जंघेल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close