रायपुर।साल के आखिर में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर परिसीमन की प्रक्रिया जारी है। रायपुर में वार्डों की जनसंख्या एक समान करने के लिए परिसीमन का काम लगभग अंतिम चरणों में है।वहीं शहर भाजपा ने अब जाकर एक समिति बनाई है।ताकि परिसीमन में सत्तापक्ष की मनमानी को रोका जा सके। इस समिति को लेकर संयोजक शहर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल होंगे।जबकि प्रफुल्ल विश्वकर्मा,सूर्यकांत राठौर, रमेश सिंह ठाकुर,मनोज प्रजापिता, मीनल चौबे और श्याम सुंदर अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
मिली जानकारी के अनुसार परिसीमन की जो प्रक्रिया चल रही है उसमें राजधानी के 70 वार्डों में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है। लेकिन 8 वार्ड ऐसे हैं जिन्हें दूसरे वार्ड में मर्ज कर वार्ड की सीमाएं बढ़ाई जा रही है।
यह भी पढे-Chhattisgarh-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सरगर्मी तेज,बस्तर के दो विधायकों के नाम सामने आए,राहुल ने मंगाया बायोडाटा
इसे लेकर ही भाजपा की आपत्ति सामने आई है।बताया जा रहा है कि भाजपा की यह समिति परिसीमन की समीक्षा करेगी और इसे लेकर जरूरी कार्रवाई करेगी। समिति के सदस्य मनोज ने स्पष्ट किया कि भाजपा को यह महसूस हो रहा है कि परिसीमन में राजनीतिक दलों से कोई सहमति नहीं ली जा रही है।केवल मनमानी तरीके से परिसीमन हो रहा है। पार्टी इसे लेकर जल्द ही अपना रुख स्पष्ट करेगी।