भाजपा नेताओं ने फिर कहा कांग्रेस भू-माफिया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

bjp kamalबिलासपुर—भाजपा के एल्डरमेन मनीष अग्रवाल, प्रवीर सेन, अमरजीत दुआ, सैय्यद मकबूल अली, महेश चंद्रिकापूरे, मनीष शुक्ला ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है कि 50 साल तक सत्ता में रहकर कांग्रेस ने केवल जनता को लूटने का काम किया है। प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री तक, पंच से लेकर सरपंच तक की सत्ता जनता ने इनके हाथों से छीन ली है। इसलिए कांग्रेस परेशान है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मंत्री ने कांग्रेस नेताओं को भू-माफिया ठीक ही कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             भाजपा नेताओं ने बताया कि मंत्री के बयान से तिलमिला रहे कांग्रेसी अब एक बार फिर अनर्गल बयान देना शुरू कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश, देश और शहर के विकास के लिए हमेशा काम किया है। आज बिलासपुर का नाम पूरे देश में बड़ी-बड़ी योजनाओं के कारण चर्चा में है।

             बिलासपुर शहर में झुग्गी मुक्त योजना के तहत् पक्का मकान हितग्राहियों को उचित विस्थापन के साथ दिया जाएगा। लेकिन कांग्रेसी इन स्थानों पर जाकर अफवाह फैलाते है। डर दिखाकर जनता की कीमती जमीनों को औने पौने दामों में खरीद लेते हैं। शहर में तालापारा, रिंगरोड, जरहाभाठा, कुदुदण्ड, तिलकनगर, गोड़पारा, दयालबंद, जैसे क्षेत्रों पर इनके राजनीतिक दलाल सक्रिय भूमिका में हैं।

         भाजपा नेताओं ने बताया कि टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग कार्यालय, नगर पालिक निगम कार्यालय, तहसील डायवर्सन कार्यालय में इन्हीं लोगों ने एन.ओ.सी. नहीं मिलने को लेकर कई बार वाद-विवाद भी किया है।

             कांग्रेस के पदाधिकारी जो बयान दे रहे है, कि, भाजपा में सभी दलाल है, जबकि जनता को मालूम है कि कांग्रेस नेताओं ने ही शासकीय जमीनों, नगर पालिक निगम की दुकानों पर अन्य लोगों के नाम से इनका ही कब्जा है।

             भाजपा नेताओं ने बताया कि आज शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेसी हैं। नगर निगम में टेक्स निर्धारण के मापदण्ड की प्रक्रिया का विरोध कर रहे है। जो कभी भी करों का भुगतान नहीं करते है । परन्तु शासन की अन्य सबसिडी वाली योजनाओं का लाभ लेने के लिए कतार में खड़े रहते है।

             शहर, गांव और प्रदेश की जनता इन कांग्रेसियों के बहकावे में नहीं आने वाली है। भाजपा के एल्डरमेनों ने कांग्रेसियो पर निशाना साधते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करते है कि, भगवान इन्हें सदबुद्धि दे ताकि ये लोग आम जनता के लिए राजनीति कर सकें।

close