धरम को विधायक का गरम लेकिन खुला पत्र…जताया आक्रोश…लिखा..आप जानते हैं शहर को किसने बनाया घुरवा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने नेता प्रतिपक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ को खुला पत्र लिखा है। अपने पत्र में शैलेश पाण्डेय ने कहा कि धरमलाल जी हम आपका आदर और सम्मान करते हैं। एक दिन पहले आपने बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू जी के साथ बैठक में बिलासपुर शहर को घुरवा की उपमा दी है। बिलासपुर का विधायक होने के नाते आपके बयान से मैं व्यथित हूं। सच्चाई तो यह है कि पिछले 15 वर्षों में आपकी सरकार ने ही बिलासपुर को काफी पीछे धकेल दिया है। बयान देने से पहले आपको सोचना जरूर चाहिए था।
                     अपने पत्र में शैलेश ने कहा ैह कि आप की सरकार होने के बावजूद छत्तीसगढ़ के इस महानगर को अब तक विकास की दौड़ में मीलों आगे निकल जाना चाहिए था। क्योंकि पन्द्रह साल का समय बहुत होता है। लेकिन आपके कथनानुसार यह शहर घुरवा बन गया है । क्या 15 सालों में आपने इस शहर के लिए ऐसा ही कुछ सोचा था। तथाकथित विकास यात्रा में बिलासपुर शहर को घुरवा जैसा ही बनाना चाहा था। आपको मालूम होना चाहिए कि बिलासपुर को इस स्थिति तक लाने के लिए जिम्मेदार कौन है। मुझे मालूम है कि आप इस बात को भली-भांति जानते हैं। शायद कांग्रेस पार्टी का सहारा लेकर आपने अपने प्रतिद्वंदि पर ही निशाना साधा है।
                   आज आपकी स्पष्टवादीता से जिन्होंने शहर को आश्चर्य भी नहीं हुआ है। क्योंकि शहर की जनता इस बात को बहुत पहले से ही जान चुकी थी। इसलिए शहर समेत प्रदेश में आपकी पार्टी का क्या हश्र हुआ..इस बात की जानकारी आपको भली भांति है। जब तक जनता पर अत्याचार होता है जनता चुपचाप सहती है। आप शहंशाह बनकर अत्याचार करते रहे और जनता ने आपकों जवाब भी दे दिया।
              आप अपने ही सहयोगी आप पर उंगली उठा रहे हैं। दरअसल कांंग्रेस के बहाने आप पूर्व मंत्री को आईना दिखा रहे हैं। इसके लिए आप साधुवाद के पात्र हैं। पिछले 15 सालों में भ्रष्टाचार के नाम पर बहुत सी परियोजना शहर पर थोपी गयीं। शहर को खोदकर आपने ही घुरवा बनाया है। शहर में एक अंतः सलिला अरपा बहती है…इसकी आपको जानकारी है। कभी 12 महीने लोगों को अमृत पान कराती थी। आपने ही अन्तः सलिला को घुरवा बना कर रख दिया है।
                आपके सहयोगी ने शहर को प्रयोगशाला बना दिया था।  इसके दुष्परिणाम सामने है।  शहर जल संकट से बुरी तरह जूझ रहा है। शहर को तो घुरवा बना ही दिया है..हरियाली का भी चीरहरण किया है। जलस्तर धरातल में भेज दिया है। शहर के तापमान को 50 डिग्री तक पहुंचा दिया है हजारों की संख्या में पेड़ काट दिए गए हैं। अरपा के सीने से रेत माफिया पूरी रेत निकाल कर बंजर बना दिये हैं।आपने ठीक कहा कि शहर को घुरवा बना दिया गया…आप ही बताएं इसके लिए आखिर जिम्मेदार आप नहीं तो कौन है।
                       विधानसभा में मैंने कहा था की सीवरेज परियोजना में भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेज दिया जाना चाहिए। आज आपने मेरा समर्थन किया है। धन्यवाद देता हूं कि सभी दोषी लोगों को जो भी शहर को घुरवा बनाने की साजिश में शामिल हैं उन्हे जेल में भेजने में सहयोग करेंगे। ताकि शहर के साथ भविष्य में कोई खिलवाड़ न कर सके।
                माननीय नेताप्रतिपश्र महोदय आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस शहर ने जिस विश्वास के  साथ अपना प्रतिनिधि चुना है। पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ शहर को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए दिन रात मेहनत करूंगा। बिलासपुर की जिस तरह आपने घुरवा की छवि बना कर रखी है…उसे बदलकर कर रहुंगा।
Share This Article
close