पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भावुक हुए सीएम…अटल समेत बिलासपुर के कांग्रेसी बने गवाह…महामंत्री ने दी अमरजीत को बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—गरिमामय वातावरण और प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस प्रभारी राश्ट्रीय महासचिव पी.एल. पुनिया मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में मोहन मरकाम ने प्रदेश कांग्रेस पद की जिम्मेदारी ली। रायपुर स्थित राजीव भवन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर से प्रदेश महामंत्री अटल वश्रीवास्तव, राजेन्द्र शुक्ला ने भी शिरकत किया।राजीव भवन कार्यालय में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के नए कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जिम्मेदारी ली। निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल की पसंद का स्वागत किया। बघेल ने कहा कि मोहन मरकाम जमीनी नेता हैं। उनके दिशा निर्देशन में कांग्रेस को नई ऊंचाई मिलेगी।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के आमंत्रण पर अटल श्रीवास्तव के साथ बिलासपुर के कांग्रेसजन राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। कार्यकर्तााओं से मिले सहयोग और समर्थन को याद किया। अपने महामंत्रियों, संचार विभाग के सभी प्रवक्ताओं, जिलाध्यक्षों ब्लाॅक अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों की जमकर तारीफ की।
अपने भाषण के दौरान भूपेश भावुक भी हुए। याद करते हुए कहा कि कार्यकाल और कार्यकर्ताओं के सहयोग को हमेशा याद रखूंगा। प्रभारी कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भूपेश बघेल के संघर्ष को याद किया। उन्होने कहा कि भाजपा की सत्ता को उखाडने का काम भूपेश और उनकी टीम ने ही किया है। मै भूपेष बघेल के साथ उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूॅ। उम्मीद करता हॅू कि नवनियुक्त अध्यक्ष को भी इसी तरह सबका सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम में बिलासपुर से अटल श्रीवास्तव के अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी, महेश दुबे प्रदेश संयुक्त महासचिव राजेन्द्र शुक्ला, शिव बालक कौशिक जीतेन्द्र पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, देवी सिंह, अरूण सिंह चैहान, अनिल सिंह चौहान, अजय सिह विशेष रूप से मौजूद थे। अटल श्रीवास्तव ने अमरजीत भगत से मुलाकात कर उन्हें मंत्री बनने की बधाई भी दी।
close