बिलासपुर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहरवासियों को फ्री वाई-फाई की सौगात दी जा रही है।जिसकी शुरूआत रविवार को आयोजित स्व. बी.आर.यादव प्रतिमा अनावरण समारोह के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल द्वारा माउस का एक क्लिक दबाकर कर लांच किया जाएगा। फ्री वाई-फाई सेवा कल से शहरवासियों को समर्पित कर दी जाएगी।
इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल के हाथों कल नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार बिलासपुर का अपना स्वच्छता गीत लांच किया जाएगा।
इन जगहों से शहरवासी फ्री वाई-फाई सेवा का लाभ लें सकते हैं-
1.नेहरू चौक
2.स्वामी विवेकानंद उद्यान
3. रिवर व्यू रोड
4. मैग्नेटो माॅल के पास, श्रीकांत वर्मा मार्ग
5. स्मृति वन
6. गोल बाज़ार
7. राजीव प्लाज़ा
8. टैगोर चौक से गांधी चौक
9. पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान,व्यापार विहार
10. पुलिस ग्राउंड