लिपिकों ने प्रमुख सचिव को बताई आपबीती,रोहित तिवारी ने कहा-अब तो पूरी करे 10 सूत्रीय मांग

Shri Mi

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रमुख सचिव गौरव दिवेदी ने कर्मचारी समस्याओं को लेकर संगठनो को आमंत्रित किया।जिसमे संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने गौरव दिवेदी के समक्ष हड़ताल मे हुऐ समझौते की जानकारी देते हुऐ समझौते के समय की तस्वीरों को दिखाकर समझौते का पालन नही होने की जानकारी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

साथ ही 17फरवरी को बिलासपुर लिपिक महासम्मेलन मे मुख्य मंत्री ज़ी द्वारा लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा की। जानकारी देते हुऐ हड़ताल मे हुऐ समझौते एवं मुख्य मंत्री की घोषणा अनुरूप शीघ्र आदेश जारी करने का ज्ञापन सौपा और लिपिको का पक्ष पूरी दमदारी एवं दस्तावेजो सहित रखा।

जिसके बाद छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शास कर्म संघ सहित मंत्रालय संघ ,शिक्षक कांग्रेस , सहित अन्य संघों ने लंबित महगाई भत्ता , ग्रह भाड़ा भत्ता पुनरीक्षण , सातवें वेतनमान का दो किश्तों मे एरीयस , स्थगित पदोन्नति पुनः प्रारंभ किये जाने सहित दस सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सयुक्त हस्ताक्षर करके सौपा प्रमुख सचिव गौरव दिवेदी  ने मांगो को केबिनेट बैठक के पूर्व मुख्य मंत्री  के समक्ष प्रस्तुत कर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बिलासपुर के जिलाध्यक्ष सुनील यादव , मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कीर्तीवर्धन उपाध्याय , अनिल शुक्ला शिक्षक कांग्रेस , ओपी शर्मा , कमलेश सिंह राजपूत , कैलाश चौहान , एन एच खान , सुनील यादव , आलोक मिश्रा सहित विभिन्न संघों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close