सरकार कदमताल कर रही…6 महीने में प्रदेश की वित्तीय हालत दयनीय..पढ़े..पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर क्या कहा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में बताया कि लोकसभा में जबरदस्त हार के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस के पास विकल्प ही नहीं है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा पिछले 6 महीनों में प्रदेश की विकास गति शून्य हो चुकी है। वित्तीय हालात बद से बदतर हो चुका है। सरकार विकास के नाम पर कदमताल कर रही है। आगे बढ़ना तो दूर कई कदम पीछे आ गयी है। आदिवासियों की दुहाई देने वालों ने आदिवासियों का अहित किया है। कई योजनाएं बन्द हो चुकी हैं। बातचीत के दौरान डॉ रमन सिंह ने बताया कि आज बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की संभागीय बैठक में शामिल होने आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। पूर्व सीएम ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा की। लेकिन कांग्रेस को निशाना बनाने से एक भी पल नहीं गंवाया। रमन सिंह ने कहा कि पिछले 6 महीनों में विकास की गति थम गयी है। कांग्रेस सरकार  विकास के नाम पर कदमताल कर रही है। आगे बढ़ने की बात तो दूर..बल्कि प्रदेश की विकास की गति में हम पीछे हो गए हैं।

                             रमन सिंह ने बताया कि प्रदेश में वित्तीय रूप से दिवालियापन की स्थिति है। सरकार के पास पैसे नहीं है। विभागों के फण्ड से रूपयों को वापस बुला लिया गया है। प्रदेश की हालत बद से बदतर है। आदिवासियों के विकास की बाते करने वालों ने ही योजनाओं का पलीता लगाल दिया है। चना.नमक,चरण पादुका,बोनस की योजना को फेरबदल किया जा रहा है। योजनाओं को बन्द कर दिया गया है। कांग्रेसी लोग आदिवासियों का इस्तेमाल के केवल वोट लेने के लिए करते हैं। इसके बाद सब भूल जाते हैं।

                    रमन ने बताया कि हिन्दुस्तान के इतिहास में पहला जहअवसर होगा कि पिछले 6 महीनों में जनता का सरकार से मोहभंग हो चुका है। इसकी  मुख्य वजह सरकार की वादाखिलाफी । कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, बेरोजगारों को नौकरी देने,शराबबंदी के बल पर कांग्रेस ने सराकर बनायी है। लेकिन अब जनता समझ चुकी है। छःमहीने पहले कांग्रेस को 68 सीटों पर रिकोर्ड तोड़ जीत मिली। लोकसभा चुनाव में जहां हम 75 सीटों पर पिछड़़े थे….66 सीटों पर बढ़त मिली है। समझा जा सकता है कि सरकार की लोकप्रियता कहा जा रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से हम मध्यमवर्गीय लोगों से सम्पर्क करेंगे। सरकार की पोल खोलने के साथ भाजपा की रीति और नीति की जानकारी देंगे। पंचायत और निकाय चुनाव में भाजपा की जीत होगी।

                    कुप्रबंधन से वित्तीय संकट की स्थित है। प्रदेश में भय,आतंक, अफसरशाही का बोलबाला है। जनता की आंख खुल चुकी है। हर तरफ अराजकता का बोलबाला है। विभागों के पास पैसे नही हैं। ऐसे में विकास का सवाल ही नहीं उठता है। रमन सिंह ने बताया कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक नक्सली सिर उठाने लगे हैं। लोग तो कहने लगे हैं कि नक्सली जिला मुख्यालय तक पहुंच गए हैं। मण्डावी की हत्या से जाहिर हो चुका है कि नक्सलियों के मंसूबे क्या हैं। यह चिंता विषय है।

                              राहुल गांधी के इस्तीफे के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके और कांग्रेस पार्टी के पास विकल्प नहीं है। लोकसभा में मोदी की धमाकेदार जीत के बाद कांग्रेस के पास कुछ करने और कहने को रह ही नहीं गया है।

close