कांग्रेस नेता करेंगे पदयात्रा…किसान और मजदूरों से होंगे रूबरू

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20151003-WA0008बिलासपुर—जिला कांग्रेस कार्यालय में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला के अगुवाई में जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक के दौरान कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति को अमली जामा पहनाया। इस दौरान राजेन्द्र शुक्ला समेत कोटा विधायक रेणु जोगी,संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, रामशरण यादव नरेन्द्र बोलर विशेष रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में आज जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर भाजपा सरकार के खिलाफ अभियान चलाने का नीति और नियम तैयार किया। बैठक के दौरान सरकार के विभिन्न योजनाओं और उसके परिपालन को लेकर चर्चा हुई।

                     संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि बैठक में नेताओं ने तय किया है कि आगामी 1 नवम्बर से किसानों से खरीदे जाने वाले धान की तारीख को 1 दिसम्बर किये जाने का दबाव राज्य सरकार पर बनाया जाएगा। उन्होने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी किसानों से15 क्विंटल की जगह पूरे उत्पाद खरीदने के लिए आंदोलन करेगी।

                               अभय ने बताया कि हम लोग किसानों के उत्पाद के लिए 2100 रूपए समर्थन मूल्य की मांग सरकार से करेंगे । साथ ही पूरे जिले को आकाल ग्रस्त घोषित करने की सूरत पर सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। राय ने बताया कि राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस नेता जिले भर में खासतौर पर आकाल ग्रस्त क्षेत्रों में मनरेगा के तहत मांग के अनुसार काम दिये जाने की अधिकारियों पर दबाव डालेंगे।

                                 जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि किसानों की विभिन्न मांगो को ध्यान में रखते हुए जिला कांग्रेस प्रत्येक ब्लाक में पदयात्रा निकालेगी। एक ब्लाक में दो दिन की पदयात्रा होगी। पदयात्रा में स्थानीय कांग्रेस विधायक समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।जहां हमारे विधायक नहीं है वहां प्रत्याशी विधायक अपने साथियों के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे

                         राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक में दो दिन की पदयात्रा होगी। इस दौरान किसानों गरीबों और मजदूरों को भाजपा सरकार के कथनी और करनी के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदयात्रा 30 किलोमीटर की होगी। दो दिन में पन्द्रह पन्द्रह किलोमीटर की यात्रा कार्यकर्ता और कांग्रेस के सिपाही करेंगे।

               बैठक में अभय नारारयण राय,अजय सिंह हर्मेद्र् शुक्ला, रेणु जोगी, अरुण चौहान,वीरेन्द्र शर्मा,मुन्ना श्रीवास, पीनाल उपवेजा, प्रमोद नायक,सतनाम सिंह खनुजा, सुभाष सिंह ठाकुर, राजा सिंह ,विनोद दिवाकर,संदीप शुक्ला,ऋषि पाण्डेय समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

close