सघन टिकट चेकिंग..2 लाख 88 हजार रूपए से अधिक वसूली…बेटिकट यात्रियों से एक लाख से अधिक का जुर्माना

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

RAILबिलासपुर— बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल वाणिज्य विभाग टीम की कार्रवाई में रेलवे प्रशासन ने कुल ढाई लाख रूपए से अधिक जुर्माना वसूल किया है। जुर्माना राशि कुल 827 मामलों में हुई है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                       मंडल वाणिज्य विभाग की टीम ने बिलासपुर स्टेशन में सघन किलाबंदी टिकट चेकिंंग अभियान चलाया।वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक(समन्वय) पुलकित सिंघल के मार्गदर्शन में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की गयी। सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाइन के नेतृृत्व में बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 827 से अधिक मामले दर्ज किए गए।

           अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई टीटीई और स्टाफ शामिल हुआ। इस दौरान अनियमित रूप से यात्रा करते हुए पाये गये यात्रियों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही हुई। अभियान में कुल 827 मामलों से 2,88,665 रूपये जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट के 188 मामले, अनियमित टिकट के 357, बिना बुक किये गये लगेज के 279 मामले, टिकट श्रेणी परिवर्तन के 3 मामलों को मिलाकर कुल 2 लाख 88 हजार से अधिक रूपयों की वसूली हुई। से 200 रूपये, रूपये शामिल है।

TAGGED: , ,
close