पूर्व केन्द्रीय मंत्री साय ने कहा..डॉ. मुखर्जी की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
 बिलासपुरा—भाजपा नेताओं ने आज पार्टी पितृ पुरूष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी तो जन्म दिवस पर शिद्दत के साथ याद किया।  इसी के साथ भाजपाईयों ने महीन भर चलने वाले सदस्यता अभियान की भी शुरूआत की। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव समेत भाजपा के अन्य आला नेताओं ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर अभियान को सर्वस्पर्शी-सर्वव्यापी बनाने को कहा।
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड में भाजपा के आला नेताओं ने एक साथ पार्टी पितृ पुरुष को भव्य कार्यक्रम में जन्म दिवस पर याद किया। बताते चलें कि भाजपा ने डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी को संगठन पर्व के रूप में बनाने का एलान किया है। इसी क्रम में शनिवार को श्यामप्रसाद मुखर्जी चौक पर सदस्यता अभियान कार्याक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया।
                             सदस्यता अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री साय ने कहा कि पूरे देश में संगठन पूर्व मनाया जा रहा है। सदस्यता अभियान लगातार 11 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। पूरे देश ने उन्हें जाति धर्म और समुदाय से उपर उठकर जिताया है। लोग भाजपा से जुड़ने तैयार बैठे है। बस कार्यकर्ताओं को उनसे सम्पर्क करना है। युवा महिला बुजुर्ग सभी भाजपा से जुड़ने उत्सुक हैं। कार्यकर्ताओं को नगर शहर ग्राम के सभी वार्डो मोहल्लों तक जाना है। बूथ स्तर, शक्ति केन्द्र तक पहुॅचकर अभियान को सफल बनाना है। विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता के साथ वादा खिलाफी कर धोखा दिया है। लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।
                          कार्यक्रम को  प्रदेश भाजपा महामंत्री गिरधर गुप्ता ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की सुविधाओं को पहुॅचाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय होकर अभियान को गति दे । ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति छूटने न पाये। 23 जून 1953 को संदिग्ध परिस्थितियों में जम्मू जेल में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखजी की मृत्यु हुई। उन्होंने देश के लिए शहादत देकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया। सदस्यता अभियान की शुरूवात करते हुए गिरधर गुप्ता ने कहा कि भाजपा आज विश्व में सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। अब वह दिन दूर नहीं कि भारत विश्व गुरू बनेगा….सोने की चिड़िया बनने का सपना भी साकार होगा। ऐसे महापुरूष के जन्म दिवस पर भाजपा की सदस्यता अभियान आरंभ कर रहे है…जाहिर सी बात है कि हमें मिलकर सर्व व्यापी, सर्व स्पर्शी अभियान को सफल बनाना है।
सदस्यता प्रभारी मोहित जायसवाल और बेनी गुप्ता ने भी सदस्यता अभियान से जुड़ने का आव्हान किया।  कार्यक्रम के शुरू में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने  पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासमुन भेंट किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों को अतिथियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, सुधा वर्मा, मोहित जायसवाल, कृष्ण कुमार कौशिक, अशोक विधानी, रूक्मणी कौशिक, दीपक सिंह ने किया। कार्यक्रम में रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, हर्षिता पाण्डेय, दीपक सिंह ठाकुर, रामनारायण भारद्वाज, कल्लू राजपूत, गोविंद यादव, डॉ.सुनील जायसवाल, घनश्याम रात्रे, मनोहर राज, रमेश लालवानी, जयश्री चौकसे, विनोद सोनी, बृजभूषण वर्मा, जी रवि कुमार, विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह धीरज, मनीष अग्रवाल गौरेला, उमेश यादव, रामदुलारे कौशले, यदुराम साहू, कन्हैया राठौर, लवकुश कश्यप, गोविंद यादव, सुखीराम कौशिक, उदय मजूमदार, जुगल अग्रवाल, प्रवीर सेन, केदार खत्री, बीआर महोबिया, राजेश रजक, रश्मि मौर्य, विभा गौरहा, विजय अवस्थी, हरि गुरूंग, आशीष पटेल, अनमोल झा, अजय तिवारी समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
close