जब विधायक ने छात्र नेताओं से कहा…एसबीआर खेल मैदान पर करेंगे प्रशासन से चर्चा…विधानसभा में रखूंगा प्रश्न

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा महाविद्यालय की समस्या को लेकर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने बेलतरा विधायक रजनीश को जानकारी दी। इस दौरान पूर्व छात्र शरद यादव और शैलेन्द्र ने बताया कि कॉलेज फर्जी ट्रस्टी बनकर कालेज के खेल मैदान को हथियाने का षड़यंत्र रचा गया है। षड़यंत्र में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
                        पूर्व छात्र नेता और भाजपा पार्षद शैलेन्द्र यादव के साथ शरद यादव ने बेलतरा विधायक जनीश सिंह को लिखित शिकायत कर बताया कि एसबीआर कालेज के खेल मैदान को हडपने की साजिश की जा रही है। कूटरचना कर ट्रस्टी ही कॉलेज परिसर के खेल मैदान को बेचने का लगातार प्रयास कर रहा है।
                  छात्र नेताओं ने बेलतरा विधायक से आग्रह किया कि छात्रों के खेल मैदान को बिकने से बचाया जाए। षड़यंत्र में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
                       बेलतरा विधायक ने कालेज से जुड़ी अन्य समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना। प्रकरण को लेकर प्रशासन से चर्चा करने का आश्वासन दिया। रजनीश सिंह ने कहा कि समस्या को विधानसभा में भी रखूंगा।
close