रायगढ़ जिले की ट्रांसफर लिस्ट, तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के तबादले

Shri Mi
4 Min Read

रायगढ।छ.ग.शासन, सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर द्वारा जारी स्थानांतरण नीति वर्ष 2019 में दिए गए निर्देशों के अनुरूप जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन उपरांत राजस्व स्थापना जिला-रायगढ़ अंतर्गत सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, वाहन चालक (तृतीय श्रेणी गैर कार्यपालिक)एवं भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) सहित कुल 16 कर्मचारियों को अस्थायी तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त नवीन जगहों पर पदस्थापना किया गया है।सीजीवाल डॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

स्थानांतरण हुए सभी कर्मचारियों को 30 जुलाई 2019 तक नवीन पदस्थापना स्थान में कार्यप्रभार ग्रहण करना अनिवार्य है। उक्त तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्थव कुमार पटेल सहायक ग्रेड-2 को तहसील कार्यालय रायगढ़, रामकुमार डनसेना सहायक ग्रेड-2 को तहसील कार्यालय खरसिया, सनत कुमार नाग सहायक ग्रेड-2 को तहसील कार्यालय लैलूंगा, महेश कुमार साहू सहायक ग्रेड-2 को तहसील कार्यालय खरसिया, कु. गीता चौहान सहायक ग्रेड-3 को तहसील कार्यालय रायगढ़, बल्लभ चंद्र साव सहायक ग्रेड-3 को तहसील कार्यालय घरघोड़ा, गरूड़ प्रसाद राठिया सहायक ग्रेड-न्3 को तहसील कार्यालय तमनार, हरीश कुमार सुमन सहायक ग्रेड-3 को तहसील कार्यालय बरमकेला, महेन्द्र कुमार लहरे सहायक ग्रेड-3 को कार्यालय अ.वि.अ.रा.खरसिया, मंगलू भारती वाहन चालक को तहसील कार्यालय बरमकेला, किशोर तिर्की वाहन चालक को तहसील कार्यालय रायगढ़, केशव प्रसाद क्षत्री भृत्य को तहसील कार्यालय रायगढ़, सुभाष कुमार उरांव भृत्य को तहसील कार्यालय सारंगढ़, लक्ष्मी प्रसाद बरेठ भृत्य को तहसील कार्यालय लैलूंगा, अमिताभ मिंज भृत्य को तहसील कार्यालय लैलूंगा एवं बसंत यादव भृत्य को तहसील कार्यालय खरसिया में स्थानांतरण किया गया है।

प्रभारी मंत्री के अनुमोदन उपरांत जिला प्रशासन भू-अभिलेख स्थापना जिला-रायगढ़ के अंतर्गत पदस्थ 36 पटवारियों को अस्थायी तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त नवीन जगहों पर पदस्थापना किया गया है। स्थानांतरण हुए सभी पटवारियों को 30 जुलाई 2019 तक नवीन पदस्थापना स्थान में कार्यप्रभार ग्रहण करना अनिवार्य है। उक्त तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन पटवारियों को नवीन जगहों पर स्थानांतरण किया गया है। इनमें महेत्तर राम घोघरे को पुसौर, श्रीमती लता साहू को रायगढ़, रंगलाल निराला को रायगढ़, सुभांसू सिंह को रायगढ़, विनोद कुमार टण्डन को रायगढ़, प्रदीप कुमार पटेल को पुसौर, प्रहलाद सिदार को बरमकेला, आनंद सागर बिसी को पुसौर, प्रशांत ओहदार को रायगढ़़, फ्लोरेन्स केरकेट्टा को लैलूंगा, सुश्री डेजी रात्रे को बरमकेला, विजय पटेल को खरसिया, घसियाराम राठिया को धरमजयगढ़, रामभरोस सिदार को बरमकेला, विवेक कुमार राठिया को धरमजयगढ़, सुरेन्द्र चौधरी को पुसौर, चुडामणी पटेल को बरमकेला, डेविड कुमार सिदार को तमनार, उपेन्द्र कुमार नायक को बरमकेला, सुश्री त्रिवेणी पैंकरा को लैलूंगा, सुश्री रीना नायक को बरमकेला, श्रीमती माधुरी गहलौत को सांरगढ़, श्रीमती कुसमी चंद्र सनमानी को बरमकेला, गोविन्द सिदार को खरसिया, अभिषेक साहू को घरघोड़ा, सुश्री प्रतिभा जायसवाल को लैलूंगा, विरेन्द्र सिंह राजपूत को लैलूंगा, लालूजी गबेल को खरसिया, तिहारूराम सारथी को रायगढ़, रामनिवास पटेल को सहदेवपाली तहसील पुसौर, श्रीमती रूचि ठाकुर को सांगीतराई तहसील रायगढ़, सुश्री हेमलता पटेल को खरसिया, अभिषेक पटेल को पुसौर, रविशंकर सिंह को लैलूंगा, सुश्री अंजू सिंह को धरमजयगढ़ एवं रमेश कुमार श्रीवास को रायगढ़ में स्थानांतरण किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close