पूर्व मंत्री दिलाएंगे भाजपा की सदस्यता…मण्डल बैठक में अध्यक्ष ने कहा…वार्डों में पार्षद और पदाधिकारी दिखाएं सक्रियता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के पार्षद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान सदस्यता कार्यक्रम को विस्तार से चर्चा हुई। मंडल जोन प्रभारी मनीष अग्रवाल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ता को रिचार्ज किया। वार्डों के बूथ स्तर पहुंचकर आम जनता को भाजपा की रीति निती की जानकारी देने को कहा। भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
                       बैठक में मनीष अग्रवाल ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओ को आम जनता से मुलाकात कर पार्टी के सिद्धान्तों को बताना है। सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की प्रदेश के पूर्व मंत्री  अमर अग्रवाल के साथ मंडल के प्रत्येक वार्ड में आगामी दिनों में बैठक होगी। इस दौरान नए सदस्यों को पूर्व मंत्री जनता को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।
                       मंडल के सदस्य प्रभारी रमेश लालवानी ने बताया कि सदस्यता कार्यक्रम 6 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है। अभियान 11 अगस्त तक चलेगा।  सदस्यता का सत्यापन और मंडल में बूथ के अनुसार रजिस्टर 30 अगस्त 2019 तक तैयार करना होगा। रजिस्टर जिला और प्रदेश कार्यालय में परीक्षण के बाद राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय भेजा जाएगा। लालवानी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि समय सीमा के अंदर कार्यकर्ताओं को सदस्यता कार्यक्रम संपन्न कराना है।
             भाजपा की सदस्यता ऑनलाइन दी जा रही है। मोबाइल सेट से परिवार के चार व्यक्तियों को सदस्य बनाया जा सकता है। सक्रिय कार्यकर्ताओं की सक्रिय सदस्यता का कार्यक्रम आगामी तिथि में चालू किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री अजीत सिंह भोगल आनंद दुबे श्याम भाई पटेल लक्ष्मीनारायण कश्यप अनुज टंडन अंजना वर्मा संजय गुप्ता मधुबाला टंडन सुकांत वर्मा सीमा पांडे कार्तिक यादव कमल जैन त्रिलोचन सिंह प्रकाश त्रिवेदी सुरजीत सिंह चावला समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
close