सदस्य बनाने घर घर पहंचे पूर्व मंत्री…अमर ने कहा..मोदी के काम काज को लेकर लोगों में भारी उत्साह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान से जुडने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नगर मध्य मंडल के विभिन्न वार्डों में लोगों ने सदस्यता अभियान को लेकर जमकर उत्साह दिखाया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने लोगों के पास पहुंचकर क्षेत्र के नागरिकों युवाओं और महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के लिए शुभकामनाएं दी।
                        सदस्यता लेने वालों ने पूर्व मंत्री अग्रवाल को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि 7 माह में वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार के क्रियाकलापों को लेकर भारी नाराजगी है। आए दिन वक्त बेवक्त बिजली गुल होना आम बात है। जनता को अन्य कई प्रकार की गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सदस्यता अभियान के दौरान कई लोगों ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस विधायक पूरी तरह से असफल हैं।
                 अमर अग्रवाल ने सदस्यता अभियान के दौरान मध्य मंडल के कतिया पारा उदय चौक जूना बिलासपुर दयालबंद आदि क्षेत्रों में भाजपा की सदस्यता अभियान में शामिल लोगों को बधाई दी। उन्होने आम जनता को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और सिद्धांतों से अवगत कराया।
            अमर अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को लेकर लोगों में भारी खुशी है । सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर देश में प्रधानमंत्री मोदी ने विकास की गंगा  बहाई है। अमर अग्रवाल ने कहा मै व्यक्ति तौर पर घर घर पहुंचकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने को  कहा। लोगों ने निवेदन को ना केवल स्वीकार किया। बल्कि लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया।
close