शांति सभा में दिग्गजों की उपस्थिति…मृत आत्मा को दी श्रद्धांजलि…कहा…ईश्वर दे चरण कमलों मेंं स्थान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता स्वर्गीय विन्देश्वरी बघेल को  भिलाई 3 स्थित मंगल भवन में कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के नामचीन लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। शांति पाठ के बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से पार्थना की। श्रद्धांजलि देकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर को याद किया।
                मंगल भवन में आयोजित शांति सभा क्रायक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और परिवारजनों ने स्वर्गीय बिंदेश्वरी बघेल को पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती बघेल को उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी श्रद्धा सुमन भेंट किया। लोगों ने ईश्वर से मांगा कि मृतआत्मा को चरण कमलो में स्थान दे। परिवार को असीम दुख को सहने की शक्ति और सामार्थ्य प्रदान करे।
               कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और उद्योग मंत्री कवासी लखमा समेत प्रदेश के सैकड़ों कांग्रेस नेताओं के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान बिलासपुर से भिलाई पहुंचकर कांग्रेसियों ने भी श्रद्धांजली दी। प्रदेश  महामंत्री अटल श्रीवास्तव प्रदेश  काग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय प्रदेश सचिव महेश  दुबे जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्र सयक्ष नरेन्द्र बोलर समेत सैकडो कांग्रेसियों ने अपनी भावनाओं को स्वर्गीय बिंदेश्वरी बघेल के चरणों में अर्पित किया।
close