अमर के हाथों सैकड़ों को भाजपा की सदस्यता…पूर्व मंत्री ने दिया पार्टी संदेश…सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं ने रात दिन एक कर दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने खुद  वार्डो में पहुंचकर लगातार कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। आम जनता से मिलकर भाजपा की रीति और रीती को सामने रख रहे हैं। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को विशेष निर्देश भी पूर्व निकाय मंत्री दे रहे हैं।
                       बताते चलें की पडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जंयति दिन से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में देश के कोने कोने में सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सदस्यता अभियान अगस्त के पहले सप्ताह तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने स्थानीय नेताओं के साथ ही प्रादेशिक और राष्ट्रीय नेताओं को भी विशेष निर्देश दिया गया है।
            इसी क्रम में प्रदेश में भी भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने पूर्व मंत्री से लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने खुद को झोंक दिया है। कद और पद के अनुसार सभी को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी गयी है। बिलासपुर में भाजपा नेताओं का दावा है कि शहर समेत जिले के कमोबेश सभी विधानसभा क्षेत्रो में लोगो में भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
                 सदस्यता अ्भियान को सफल बनाने अग्रवाल नगर भाजपा के पूर्वी और पश्चिम मण्डल के रविन्द्र नाथ टैगोर नगर, हेमुनगर, शंकर नगर, 27 खोली, कुदुदण्ड, नेहरू नगर, तिलक नगर वार्ड में पहुंचकर अाम जनता से रूबरू हुए। लोगों को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। इस दौरान भाजपा नेता अशोक विधानी, मनीष अग्रवाल, उदय मजुमदार, सुब्रत दत्ता, रमेश लालवानी, अजीत सिंह भोगल, सुकांत वर्मा, कार्तिक यादव, सुखविंदर बिट्टु समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। गरिमामय महौल में पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने गोपाल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, गुरूविंदर सिंह भगत, हरप्रित सिंह, दीलिप पटेल, रामभाई पटेल, दक्षा पटेल, राजेश्वर खांडे, शशि गढे़वाल, सुधा शर्मा, कमल जब्बल, महावीर अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अंशु अग्रवाल.  कमल जैन समेत सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दी।
close