प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध..महिला नेत्रियों ने फूंका पुतला…कहा..भाजपा सरकार घोंट रही लोकतंत्र का गला

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—जिला शहर और ग्राांमीण महिला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का नेहरू चौक में पुतला जलाया। उत्तर प्रदेश और केन्द्रीय सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस नेत्रियों ने सोनभद्र में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध किया। नेत्रियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उत्तरप्रदेश पसरकार कांग्रेस नेताओं और नेत्रियों को चुन चुनकर निशाना बना रही है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                       बताते चलें कि सोनभद्र में फायरिंग के बाद किसानों की मौत को लेकर कांग्रेस ने जमकर विरोध किया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाधी किसानो के परिजनों से मिलने जब सोनभद्र पहुंची तो उन्हें रोका गया। सरकार ने तर्क दिया क्षेत्र में धारा 144 लागू  है। प्रियंका गांधी के पहुचने से हालात बेकाबू हो सकते हैं। लाख प्रयास के बाद भी प्रियंका गाधी को ना तो मौके पर जाने दिया गया…और ना ही पीडित परिजनों से मुलाकात की इजाजत मिली। पुलिस ने प्रियंका गांधी को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।

                       इन्हीं बातों को लेकर देश और प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी महिला कांग्रेस नेत्रियो ने पुलिस की आंख में धूल झोंककर योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और महिला नेत्रियों में जमकर झूमा झटकी हुई। नेत्रियों ने केन्द्र और उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबजी की। सोनिया,राहुल,प्रियंका समेत राष्ट्रीय कांग्रेस जिन्दाबाद के नारे भी लगाए।

                                                जिला शहर और ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डेय के साथ अनिता लव्हात्रे ने बताया कि केन्द्र सरकार के इशारे पर योगी आदित्यनाथ सरकार कांग्रेस नेताओं को चुनचुनकर निशाना बना रही है। यह सच है कि क्षेत्र में धारा 144 लागू है लेकिन प्रियंका गांधी जनप्रतिनिधि हैं। पीड़ित परिवार से मिलने जा रही थीं। उन्होने सरकार को आश्वासन दिया कि पांच से ज्यादा लोग पीड़ित परिवार से मिलने नहीं जाएंगे। बावजूद इसके उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्होने बंदी बना लिया। कांग्रेस नेत्रियों ने बताया कि इससे जाहिर होता है कि उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कितना डरे हुए हैं। लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।

                    सीमा पाण्डेय और अनित लव्हात्रे ने बताया कि प्रियंका गांधी को रोकने से सच्चाई नहीं दबने वाली है। योगी आदित्यनाथ को जवाब देना होगा कि  किसानों की हत्या क्यों हुई। किसने और किसके इशारे पर गोलियों चलाई गयीं। कांग्रेस पार्टी किसानों को लेकर हमेशा संजीदा रही है। जब तक किसानों और पीडित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा। महिला कांग्रेस उत्तर प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार की तानाशाही का पुरजोर विरोध करेगी।

                     पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर उपाध्यक्ष अफरोज खान, बिल्हा ब्लाॅक अध्यक्ष सीमा यादव सकरी ब्लाॅक अध्यक्ष माया गंधर्व, शहर ब्लाॅक एक अध्यक्ष मंजू त्रिपाठी, ब्लाॅक दो अध्यक्ष बबिता दुबे, ब्लाॅक 3 अध्यक्ष रीता मजूमदार , दुर्गा मिश्रा, संगीता यादव, अर्चना सिंह, शहर प्रवक्ता सावित्री सोेनी, शारदा साहू, अंजू सोनी, प्रतिमा सहारे समेत कई नेत्रियां मौजूद थीं। नेत्रियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

close