युवाओं को अमर ने किया रिचार्ज…बताया..भाजपा को मूल्यों की राजनीति में विश्वास…अटल ने बनाया छत्तीसगढ़ राज्य

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति बैठक कर्बला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में हुई। युवा नेताओं ने संकल्प लिया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोडेंगे। इस दौरान ऑनलाईन सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुयी। युवा नेताओं को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    युवा कार्यसमिति की बैठक में अमर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा मिट्टी से जुड़ा हुआ, मूल्य आधारित राजनीति करने वाली पार्टी है। आप को आम लोगों को समझाना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल ने ही छत्तीसगढ़ को बनाया है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में अखंड राष्ट्र के लिए अपनी जान की आहूति देने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी भाजपा के पितृ पुरूष हैं। देश को विश्व शिखर के पटल पर ले जाने वाले वैचारिक क्रांति के जनक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

                    युवाओं को पूर्व सांंसद लखनलाल साहू ने भी संबोधित किया। साहू ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में मात्र 6 महीने के अंदर विश्वसनीयता खोने वाली सरकार का नाम छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार है। अभियान के दौरान जब भी भाजपा के कार्यकर्ता जनता से मिले, तो वर्तमान सरकार की नाकामियों की जानकारी विस्तार दें। क्योंकि भारतीय जनता युवा मोर्चा जन संघर्ष की प्रथम पंक्ति है। हमेशा जनता के हक की लड़ाई सड़कों पर लड़ती है।

                      युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजूनारायण सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा ने प्रत्येक बूथ पर 20 सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है। युवाओं के उत्साह को देखते हुए पूरा विश्वास है कि हम लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लेंगे। सरजूनारायण ने सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी की व्याख्या करते हुए युवाओं को रिचार्ज किया।

                          महापौर किशोर राय ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की ताकत है । सेनापति के रूप में पार्टी का नेतृत्व करता है। भाजपा विचारधारा वाली पार्टी है। हमें घर-घर तक पहुॅचकर लोगों को कांग्रेस की करनी और कथनी का भेद बताना है।

                  बैठक को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होने निःशुल्क टोल फ्री नम्बर डायल कर नए सदस्य बनाने की जानकारी दी। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओ के अलावा बड़ी संख्या में युवा मोर्चा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

close