सोनभद्र नरसंहार मामला : कांग्रेसियों ने फूंका योगी आदित्यनाथ का पुतला

Shri Mi

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर हुए नरसंहार मामले में राजनीति तेज हो चुकी है। जमीन पर कब्जा करने के लिए 32 ट्रैक्टर ट्रॉली में 300 के करीब लोग पहुंचे थे। आदिवासियों के विरोध के बाद आधे घंटे तक उन पर गोलीबारी की गई। जिसमें 10 निर्दोष लोगों की जाने गई। इस घटना के विरोध में कांग्रेसजनों ने पुराना बस स्टैण्ड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाण्डेय ने कहा कि देश में यदि किसी भी प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगडी है तो सबसे बदहाल उत्तर प्रदेश की है जहां पर आए दिन निर्दोष लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है फिर भी सरकार कुम्भकरणीय निंद्रा में सोई हुई है।

विदित हो कि इस घटना में ग्राम प्रधान सहित 11 नामजद और 50 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान के भतीजे समेत 24 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है हलाकि मुख्य आरोपी प्रधान अभी फरार है।

हताहत परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रोका गया इस घटना के विरोध में नगर में कांग्रेसजनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे नगर कांग्रेस अध्यक्ष शिवनाथ देवांगन अशरफ वनक जगजीत सिंह मक्कड़ विधानसभा अध्यक्ष बिहारी देवांगन युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजू सिंह ठाकुर मंजीत सिंह कैलाश देवांगन नट्टू जायसी मोहित सिंह चंद्रप्रकाश देवांगन राहुल तिवारी दुर्गा ठाकुर राजवीर हुरा मुस्तफा वनक शोएब अंसारी योगेश गंधर्व बबलू गुप्ता हेमन्त कश्यप साबिर जायसी होजेफा भारमल अस्मित चंचल सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close