नई सारिणी का होगा पालन….4.एक्सप्रेस गाड़ियों की गति पर लगाम…सेक्रो महिला मण्डल ने किया पौधरोपण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में जुलाई 2019 महीने में संरक्षा और आधुनिकीकरण कार्यों को देखते हुए कुछ दिनों तक चुनिंदा सवारी गाड़ियों को नियंत्रित किया जाएगा। कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों की गति में कमी करते हुए पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा।
                                 1 जुलाई से 31 जुलाई, 2019 तक रास्ते में नियंत्रित, देरी से रवाना होने वाली और चार एक्सप्रेस गाडियों का परिचालन कुछ सेक्शनों में पैसेंजर के रूप में चलाने की घोषणा हुई थी। रेलवे प्रशासन के अनुसार अब यात्री गाडियों का परिचालन नई समय सारणी के अनुसार 24 जुलाई, 2019 से सामान्य हो जाएगी।
                रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन ने चार एक्सप्रेस गाडियां को नई समय सारणी के अनुसार चलाने का फैसला लिया है।  दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस, बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस, गेवरारोड-अमृतसर छत्तीसगढ एक्सप्रेस और अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ एक्सप्रेस गाडियों को 24 जुलाई, 2019 से परिचालन नई समय सारणी के अनुसार चलाया जाएगा।
सैक्रो महिला मण्डल का पौधरोपण
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने पौधरोपण किया। हमेशा की तरह मंडल सेक्रो,पर्यवारण संरक्षण मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता रहा है। पर्यावरण संरक्षण और वातावरण को अधिक हरा-भरा रखने के सफल प्रयास प्रयास किया है।
                             इसी कडी में पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुक करने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन बिलासपुर मंडल  ने लिटिल बन्नी स्कूल केगण में मंगलवार को पौधरोपण किया। मंडल सेक्रो अध्यक्षा सुषमा राजगोपाल, उपाध्यक्षा वनश्री बंदोपाध्याय, सचिव पायल मुखर्जी, संयुक्त सचिव और स्कूल प्रभारी अर्पिता गर्ग, कोषाध्यक्ष अंजू धुरंधर, स्कूल कोषाध्यक्ष संस्कृति शर्मा, स्कूल इंचार्ज संध्या रंगाराव समेत अन्य सेक्रो सदस्याओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान लगभग 20 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।
close