बिलासपुर—अपर मुख्य सचिव आरपी मंडल ने ग्राम गनियारी और नेवरा का दौरा किया। इस अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। मण्डल ने अधिकारियो को जरूरी निर्देश भी दिए। साथ ही कामकाज का जायजा भी लिया।
अपर मुख्य सचिव, वन विभाग, पंचायत और ग्रामीण विकास आर.पी.मंडल ने आज ग्राम गनियारी और नेवरा का दौरा किया। इस दौरान सचिव टी.सी.महावर भी मौजूद ते। बताते चलें कि एक अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गनियारी और नेवरा का भ्रमण कार्यक्रम है। मुख्यमंता्री के आगमन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचकर कामकाज का जायजा लिया।
अपर मुख्य सचिव और सचिव ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली पर्व पर 1 अगस्त को बिलासपुर दौरा पर रहेंगे। दौरा कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश बघेल गनियारी में निर्मित मल्टीस्किल सेंटर और गौठान का लोकार्पण करेंगे। नेवरा में गौठान का लोकार्पण कर हरेली पर्व में शामिल होंगे।
अपर मुख्य सचिव के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह, कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, एसपी प्रशांत अग्रवाल, सहायक कलेक्टर कुणाल दुदावत, देवेश ध्रुव, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल समेत जिले के अन्य आलाधिकारी मौजूद थे।