बच्चों के बीच यातायात पुलिस…कार्यशाला में दी जाएगी नियमों की जानकारी….सुरक्षा के पढ़ाए जाएंगे पाठ

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— पुलिस प्रशासन स्कूलों में सड़क यातायात कार्यशाला का आयोजन करेगा। कार्यशाला में सभी स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के बारे में बताया जाएगा। कार्यशाला में पुलिस विभाग के एक्सपर्ट लोग शिरकत करेंगे। शिक्षा के साथ जीवन में यातायात नियमों के महत्व को किस तरह से गंभीरता से लिया जाए…पुलिस अधिकारी विस्तार से जानकारी देंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      पुलिस प्रशासन ने शिक्षण सत्र 2019-20 अभियान के तहत यातायात कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला आयोजन को लेकर पुलिस और शिक्षा प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर स्कूलों के नाम का एलान कर दिया है।

            यातायात एडिश्नल एसपी इऱफानुल रहीम ने बताया कि यातायात नियमों की जानकारी होना बच्चों को बहुत जरूरी है। इन्ही बातों को लेकर हमेशा की तरह इस बार भी प्रशासन ने फैसला किया है कि स्कूलों में यातायात नियमों और उद्देश्यों को जानकारी देने गंभीरता के साथ कार्यशाला का आयोजन होगा। कार्यशाला में विभाग के प्रशिक्षित अधिकारी बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। शिक्षा विभाग के सहयोग से यातायात प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन को लेकर स्कूलों के नाम और तारीख का  एलान कर दिया गया है।

                     एडिश्नल एसपी यातायात ने बताया कि निश्चित रूप से कार्यशाला का फायदा वरिष्ठों के साथ बच्चों को मिलेगा।

 

close