24 घंटे के भीतर पकड़ाए..दुष्कर्म के दोनो आरोपी….अपहरण के बाद किया था बलात्कर…न्यायालय ने भेजा जेल

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— गौरेला पुलिस ने दुष्कर्म घटना के बाद दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अन्दर बलात्कर के दोनो आरोपियों को गिऱफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों  और नाम राजेश सोनवानी और राममिलन सोनवानी है। दोनों ने युवती को घर के अन्दर से अपहरण कर बाहर सूनसान स्थान पर मुंह काला किया था।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       एडिश्नल एसपी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि गौरेला थाना क्षेत्र के झिरनापोड़ी देवराज पारा में युवती के साथ बलात्कार के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शर्मा ने बताया कि मामला 24 जुलाई देर रात्रि की है। 19 वर्षीय युवती के माता पिता किसी काम से खोडरी गए थे। युवती अपनी छोटी बहन के साथ घर में थी।

                             रात्रि को दरवाजा बन्द कर दोनों बहने सोने गयी। इसी बीच रात्रि 11 बजे गांव का ही लड़का राजेश सोनवाली अपने दोस्त गंगापुर निवासी राममिलन के साथ किसी तरह युवती के घर के अन्दर दाखिल हुए। दोनों ने युवती का मुंह दबाकर घर से अपहरण कर सूनसान इलाके में बरगद के पेड़ के नीचे ले गए।

             शर्मा ने जानकारी दी कि राजेश चौकीदारी करने लगा। राममिलन सोनवानी ने युवती के साथ मुंह काला किया। दोनों बारी बारी से घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी युवती और उसके परिजनों ने गौरेला थाना पहुंचकर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया।

                              स्थानीय पुलिस हरकत में आते हुए 24 घंटे के अन्दर पतासाजी कर आरोपी राममिलन और राजेश सोनवाली को धर दबोचा। दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज धारा 450,376,34 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

close