ब्लाकस्तर पर खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर…प्राचार्य ने कहा…जिला और राज्य स्तर पर होगा प्रतियोगिता का आयोजन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—विकासखंड स्तरीय शालेय टेनिस क्रिकेट  बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी  सोन खेल मैदान में  किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 29 जुलाई सोमवार को विधि विधान से शुरू होगा। प्रतियोगिता में मस्तूरी विकासखंड के कमोबेश सभी स्कूलों की टीम शामिल होगी।
                  आयोजक मण्डल ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित 64 बालक बालिका खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय शालेय प्रतियोगिता  के लिए किया जाएगा।  जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 8 अगस्त को पुलिस मैदान बिलासपुर  में होगा।
                          प्राचार्य  शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी  सोन ने बताया कि जिला स्तरीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता खेल परिसर सरकण्डा बिलासपुर में आयोजन प्रस्तावित है।  विभिन्न विकासखंड के खिलाड़ियों की आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस मैदान किया जाएगा। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे।  17 वर्ष बालक /बालिका की टीम कबीरधाम में और 19 वर्ष बालक/बालिका की टीम कोरबा में बिलासपुर जोन का प्रतिधित्व करेंगे।
close