सुकमा जिले में कई घंटे से लगातार बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ने के आसार

Shri Mi
2 Min Read

[wds id=”13″]
सुकमा-
सुकमा जिले में पिछले कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। इससे नदियों का जल स्तर बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने जिले के राजस्व, पुलिस, वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को सतर्क, सजग और सावधान रहकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दे दिये है। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों से कहा है कि जिले में नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस लगातार नजर रखें। बाढ़ की संभावना को देखते हुये नदियों के किनारे के तटीय ग्रामों में मुनादी कर लोगांे को सूचित करें। उन्होंने बाढ़ की संभावित स्थिति बनने पर रहते हुए बचाव एवं सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी और सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसीलदारों को सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। कलेक्टर ने उपमहानिरीक्षक केन्द्रीय रिजर्व बल परिचालन को सूचित किया है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

उपरोक्त उल्लेखित सभी अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति के बारे में सूचना बाढ नियंत्रण कक्ष 07864-284012 एवं प्रभारी अधिकारी बाढ एवं आपदा प्रबंधन तथा अपर कलेक्टर श्री ओपी कोसरिया के मोबाईल नं 79999861918 एवं नोडल अधिकारी श्री रविकुमार साहू डिप्टी कलेक्टर के मोबाईल नं 6268132012 पर अवगत कराने के लिए सूचित कर दिया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close