जनमानस के बीच भौरा बाती का खेल..शुभकामनाओं की लगी बौझार..अटल ने कहा…माटी पुत्र ने बढ़ाया किसानों का मान

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर— अगस्त की एक तारीख को पूरे प्रदेश में हरेली पर्व धूमधाम से मनाया गया। गली मोहल्ले से लेकर खुले सड़क पर उत्सव का रंग देखने को मिला। पारम्परिक रूप से नारियल फेंककर,भौरा बाती के साथ लोगों ने उत्सव में शामिल होकर अपनी खुशियों को जाहिर किया। एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन कर सामुहिक उत्साह को जाहिर किया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी दो बिलासपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उदई चौक कतियापारा में हरेली पर्व पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर जमकर खुशियां मनाई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी शिरकत किया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने भौरा बाती खेलकर अपने बचपन को याद किया। बाल सुलभता का भी परिचय दिया।
                            एक अगस्त को पूरे प्रदेश में लोगों ने हरेली उत्सव धूमधाम से मनाया गया । इसकी गूंज दिल्ली स्थित संसद मे भी सुनने को मिली। पहली बार हरेली पर सरकारी छुट्टी मिलने से जनमानस में पर्व को लेकर दुगुना उत्साह था। बिलासपुर में हरेली पर्व के उत्साह को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 मध्य ने  उदई चौक कतियापारा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर हरेली तिहार का मजा दुगुना कर दिया।
             आयोजन में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने गेड़ी दौड़ , नारियल फेक , कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में बढ़़चढ़ कर हिस्सा लिया। सुआ नाच प्रतियोगिता को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विजेता टीम को शील्ड,मेडल के साथ सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के अलावा अन्य लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
               कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, अतिथि शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव महेश दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव शिवा मिश्रा,महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सीमा पांडे,दुर्गा मिश्रा,लल्लू कश्यप,धर्मेश शर्मा,बाटू सिंह ने शहर वासियों को हरेली पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम की अगुवाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2  अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने किया।
                         अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का पहला पर्व है। पर्व पर सरकारी अवकाश घोषित होने से राज्य में खुशी का माहौल है। पहली बार हरेली पर्व को शासन ने गंभीरता से लिया है…इसकी वजह भी है। अटल ने कहा कि हरेली तिहार के मर्म को समझने के लिए छत्तीसगढ़ी संस्कृति को नजदीक से समझने की जरूरत है। प्रदेश के मुखिया किसान पुत्र भूपेश बघेल से अधिक भला हरेलीे के मर्म को समझ सकता है। यही कारण है कि उन्होने किसानों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश को हरेली उत्सव पर सरकारी छुट्टी का तोहफा दिया। मंच से अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जाहिर किया।
                                        ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने हरेली तिहार पर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होेने कहा छत्तीसगढ़ किसानो की धरती है। लेकिन किसानों को पिछले पन्द्रह सालों से न्याय नहीं मिला। उनके हक को मारा गया है। कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले किसानों के हित में कदम उठाया। अरविन्द ने कहा कि किसानों की खुशियों में हमारी खुशी है। यही कारण है कि उन्होने कर्मचारियों को साल के पहले उत्सव का स्वागत करने सरकारी छुट्टी का तोहफा दिया । अरविन्द ने कहा कि आज की नौजवान पीढ़ी को समझना होगा कि हरेली का हमारा हमारे जीवन में क्या महत्व है।
                   शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,प्रदेश सचिव महेश दुबे ,महिला अध्यक्ष सीमा पांडे,पूर्व प्रदेश सचिव शिवा मिश्रा ने भी इस मंच से हरेली तिहार पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जाहिर किया।
                  इस दौरान प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने वार्ड के बुजुर्ग समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेसजनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में मौजूद  अतिथियो ने  हरेली के पावन पर्व पर वार्ड नंबर 32 के बाल श्रमिक स्कूल में पौधरोपण किया। साथ ही सफल आयोजन के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला की जमकर तारीफ भी की।
              इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सीमा पांडे,दुर्गा मिश्रा,मंजू त्रिपाठी,अफरोज बेगम,महिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष बबिता दुबे,अर्चना सिंह,रेखा तांडी, पिंकी बत्तरा, अन्नू पांडे,शोभा चाहिल,गोरी मुदलियार,रामदुलारे रजक,लक्की कश्यप,अनिल पांडे  विशेष रूप से मौजूद थे।
              अरविन्द शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में  वैभव शुक्ला,शेलेन्द्र मिश्रा,संजय यादव,अनुनय सिंह,शंकर कश्यप,गोल्डी आनंद,सूर्या कश्यप,नीलेश माड़ेवार,जानू कौशिक,आलोक वर्मा,आनन्द कश्यप,नितिन शुक्ला, सुबोध केसरी,अंकुश शुक्ला,गुलशन सोन,किशन निर्मलकर, कौशल देवांगन,वैभव अवसर,मोनू यादव,पारुल यादव,अंकु पांडे,मयंक प्रजापति विशेष योगदान रहा।
close