जब बाबा ने कहा…दिल मांगे मोर…वट नो मोर…बताया सिम्स भर्ती घोटाला पर करेंगे कार्रवाई…डॉक्टरों का बढ़ेगा वेतन

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—भूपेश सरकार के नम्बर दो की हैसीयत रखने वाले सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का अल्प प्रवास पर बिलासपुर आना हुआ। टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने बताया कि सिम्स में भर्ती के दौरान गड़बड़ियां हुई हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। जांच चल रही है। हमें भी जल्दबाजी नहीं है। जांच के बाद उचित कार्रवाई भी होगी। बाबा ने कहा कि यह सच है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अपेक्षित सुधार का होना अभी बाकी है। लेकिन 15 साल की जड़ता को खत्म करने में समय लगेगा। निगम मण्डल के खाली पदों को भरा जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                 भूपेश सरकार के कबीना मंत्री टीएस सिंहदेव शनिवार को सुबह अल्पप्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होने पत्रकारों से बातचीत की। स्वास्थ्य व्यवस्था, योजनाओं और समस्याओं से जुड़े सवालों का जवाब दिया। टीएस ने कहा कि निगम मंडल के खाली पदों की भर्तियां जल्द ही की जाएंगी। निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी सफलता मिलेगी।बातचीत के दौरान टीएस ने विपक्ष पर योजनाओं के दुष्प्रचार करने का भी आरोप लगाया।

                सवाल जवाब के दौरान टीएस ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को अपेक्षित सफलता मिलना बाकी है। निश्चित रूप से कठिन काम है। सुधार की गति काफी धीमी है। फिर भी उम्मीद है कि समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। टीएस ने कहा कि आयुष्मान योजना को लेकर भाजपा दुष्प्रचार कर रही है। चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ सरकार आयुष्मान योजना को बंद कर दी है। जबकि इसमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। जब मोदी मन की बात कर रहे थे…उस समय बगल में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद थे। उन्हें बताना चाहिए था कि आयुष्मान योजना का 90 प्रतिशत भुगतान एक साल के लिए राज्य सरकार ने कर दिया है। लेकिन उन्होने ऐसा नहीं किया। सिंहदेव ने बताया कि मालूम होना चाहिए कि आयुष्मान योजना में राज्य सरकार की आधे से अधिक की हिस्सेदारी है।
                    डॉक्टरों का आरोप है कि आयुष्मान योजना घाटे का सौदा है…सवाल के जवाब में टीएस ने बताया कि सभी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत कवर्ड नहीं है। टीएस ने जानकारी दी कि सबको मालूम है कि दवा,कमरा,एनस्थेशिया या आपरेशन का क्या दर है। बाबा ने उदाहरण पेश करते हुए कहा कि यह दिल मांगे मोर…जो संभव नहीं है कि मारूती की सेवा मर्सिडीज के दाम पर हो।
                                 डॉक्टरों की कमी के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि यह सच है कि प्रदेश में डॉक्टरों की भारी कमी है। कमी के कई कारण भी हैं। इनमें वेतन भी एक मुद्दा है। कम पैकेज के कारण डॉक्टर्स सरकारी अस्पतालों में आना नही चाहते हैं। लिहाज़ा इसमें सुधार की काफी गुंजाइश है। व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पे पैकेज को लेकर सीएम से बातचीत हुई है। डॉक्टरों के वेतन में अपेक्षित सुधार किया जाएगा। दूर दराज क्षेत्र में सेवा करने वाले डॉक्टरों के वेतन में  कम से कम 20 से 50 % तक बढ़ोतरी का प्रयास होगा। शासन स्तर पर मंजूरी भी मिल चुकी है। शर्तों के साथ प्राइवेट डॉक्टर्स से भी सेवाएं ली जाएंगी। डॉक्टरों की भर्ती के लिए वाक इन इंटरव्यू का भी प्रावधान लाया जाएगा।
              सवाल के जवाब में टीएस ने कहा कि हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि भर्तियों में एक सिरे से आरक्षण नियम लागू किया जाए। जिसके चलते भर्तियों में कुछ देरी हो रही है। जल्द ही डॉक्टरों की कमी को दूर कर लिया जाएगा।
                        एन्टी रैबीज इंजेक्शन की कमी के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में इंजेक्शन का संकट है। देश में एन्टी रैबीज इंजेक्शन बनाने वाली मात्र तीन कंपनियां है। एक कम्पनी बन्द हो चुकी है। जिसके कारण एन्टी रैबीज इंजेक्शन का पर्याप्त मात्रा में उत्पादन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कुत्तों को कंट्रोल करना भी समाधान हो सकता है।
निगम मंडल विस्तार के सवाल पर टीएस ने कहा कि 55 निगम मंडलों में नियुक्ति होना है। करीब दस डलों में अब भी भाजपा के पुराने लोग कायम हैं। कार्यकाल पूरा होते ही उनके साथ सभी मंडलों में नियुक्ति पर सीएम विचार कर रहे हैं।  जाहिर सी बात है कि कार्यकर्ताओं को मौका मंडलों में मौका दिया जाएगा।
                विपक्ष का आरोप है कि खजाना खाली हो गया है। टीएस ने कहा कि प्रोपेगेन्डा करना भाजपा का काम है। पन्द्रह साल तक सत्ता में रहकर उन्हें भी मालूम है कि खजाना खाली होने का सवाल ही नहीं उठता है। अनलिमिटेड पैसा किसी सरकार के पास नही  रहता। सरकार का एक लाख पांच हजार करोड़ का बजट है। बजट का 40 प्रतिशत हिस्सा स्थापना पर खर्च होता है। शेष राशि का उपयोग विकास कार्यों पर होता है। टैक्स और विभिन्न माध्यमों से सरकार के पास धन आते हैं। धन का उपयोग उसी के अनुसार किया जाता है।
close